Hanuman Chalisa

Sankashti Chaturthi 2021: 29 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी, जानें महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

Webdunia
हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस वर्ष यह चतुर्थी शनिवार, 29 मई 2021 को मनाई जा रही है। इस दिन व्रतधारी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करेंगे। संतान की प्राप्ति के लिए कई लोग इस दिन निर्जला व्रत भी रखते हैं। 
 
एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजन के मुहूर्त-
 
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का प्रारंभ 29 मई, शनिवार को सुबह 06.33 मिनट से हो रहा है और चतुर्थी तिथि का समापन रविवार, 30 मई को सुबह 04.03 मिनट पर होगा। 
 
संकष्टी चतुर्थी व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही पूरा होता है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 10:25 मिनट पर है। 
 

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी व्रत करने के 4 फायदे

 
ज्ञात हो कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रतधारी श्री गणेश पूजन के बाद चंद्रमा को जल अर्पित करके उनका दर्शन करते हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही गणेश चतुर्थी व्रत को पूर्ण माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने से व्यक्ति के सभी संकट मिट जाते हैं और जीवन में धन, सुख और समृद्धि आती है। इसके बाद व्रतधारी पारण करके व्रत को पूर्ण करते है। 

ALSO READ: चतुर्थी विशेष : आज पढ़ें श्री गणेश के 1000 नाम, जीवन में होगी शांति एवं बरकत

ALSO READ: श्री गणेश की पवित्र आरती : जय गणेश जय गणेश
एकदंत संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि- 
 
- इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले जागें और स्नान करें।
 
- स्वच्छ किए हुए पटिये या चौकी पर भगवान श्री गणेश को विराजित करें।
 
- पूजन के समय अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
 
- लाल वस्त्र पहन श्री गणेश की पूजा करें।
 
- श्री गणेश को सिंदूर, दूर्वा, गंध, अक्षत, अबीर, गुलाल, सुंगधित फूल, जनेऊ, सुपारी, पान, मौसमी फल व लड्डू या तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। 
 
- भगवान के आगे धूप, दीपक प्रज्ज्वलित करें।
 
- पूजा के बाद इस श्री गणेश मंत्र से पूजन संपन्न करें। 
 
मंत्र- 'ॐ गणेशाय नमः' या 'ॐ गं गणपते नमः' का जाप करें।
 
- सायंकाल व्रत कथा पढ़ें और चंद्रदर्शन के समय चांद को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत खोलें। चतुर्थी के दिन चंद्रदर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सूर्योदय से प्रारंभ होने वाला यह व्रत चंद्रदर्शन और चंद्र को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होता है।
 
- अपना व्रत पूरा करने के बाद दान करना ना भूलें।
 
इस दिन गणेश गायत्री मंत्र का जाप करना भी लाभदायी रहता है। पढ़ें मंत्र-
 
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
इस तरह की गई श्री गणेश की पूजा विघ्न और संकटों से बचाकर जीवन के हर सपने व इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। श्री गणेश के मंत्र जाप से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है और हर कार्य अनुकूल सिद्ध होने लगता है। 
 
- आरके. 

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी : इस चतुर्थी की 4 पौराणिक कथाएं

ALSO READ: सत्यनारायण की कथा क्यों की जाती है, जानिए व्रत पूजा, महत्व और मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तृतीय देवी माता त्रिपुर सुंदरी, जानिए पूजा विधि

Kark Sankranti: सूर्य कर्क संक्रांति 2026: स्नान, दान और पूजा का क्या है महत्व?

अगला लेख