Hanuman Chalisa

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

WD Feature Desk
शनिवार, 29 मार्च 2025 (07:41 IST)
Saturn transit Solar Eclipse 2025: साल 2025 को ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन के चलते बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी साल ग्रह नक्षत्रों के चलते ही प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ और अब मार्च माह में ग्रहण और ग्रहों का बड़ा गोचर होने वाला है। इसी दिन शनि अमावस्या भी है। इससे देश दुनिया में बड़े प्रभाव की आशंका व्यक्त की जा रही है। आओ जानते हैं कि 29 मार्च 2025 को क्या खास होने वाला है कि जिसके चलते 3 राशियों को सावधान रहना होगा।ALSO READ: सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा
 
सूर्य ग्रहण: 29 मार्च को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा। इस खगोलीय संयोग का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव समुद्र को छोड़कर भूमि पर ज्यादा रहता है। इसके चलते आगजनी, पड़ाडों में भूस्खलन, ज्वालामूखी विस्फोट के साथ ही विद्रोह, आंदोलन और राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ जाती है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के आने के बाद धरती से जुड़ी आपदाएं आती हैं। समुद्र के जल के भीतर भी भूकंप आते हैं। सूर्य ग्रहण के कारण राजनीतिक उथल पुथल, विद्रोह, सामाजिक परिवर्तन, सत्ता परिवर्तन, बर्फ का पिघलना, क्लाइमेंट में बदलाव और लोगों की मानसिक स्थिति में बदलाव होता है
 
शनि मीन योग: लगभग 30 साल बाद शनिदेव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे जहां 2.5 साल तक विराजमान रहेंगे जिसका प्रभाव देश-दुनिया तथा समस्त सृष्टि पर रहेगा। शनि ग्रह को ज्योतिष मतानुसार कर्म फल दाता तथा न्याय के देवता कहा जाता है। शनि का राशि परिवर्तन देश और दुनिया पर व्यापक प्रभाव रखने वाला होगा। शनि का मीन राशि में जाना देश-दुनिया के लिए अच्छा नहीं माना जाता। शनि के मीन राशि में जाने से देश-दुनिया में प्राकृतिक घटनाओं में वृद्धि होगी, आगजनी, भूकंप, महामारी तथा युद्ध का माहौल बनेगा तथा देश-दुनिया में भय और अराजकता का माहौल रहेगा। विश्व की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा नुकसान होने की पूरी संभावना है तथा कई देशों में गृहयुद्ध की आशंका होगी।ALSO READ: शनि का मीन राशि में गोचर: क्या होगा देश दुनिया एवं 12 राशियों पर प्रभाव
 
1. मेष राशि: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। इस अवधि में आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य समस्याएं और करियर में बाधाएं आ सकती हैं। सतर्क रहना आवश्यक है। ग्रहण का प्रभाव आपके बारहवें भाव में होगा, जिससे खर्चों में वृद्धि और मानसिक तनाव संभव है। ध्यान और योग के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करें।
 
2. कुंभ राशि: सूर्य ग्रहण के दिन ही शनि के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को भी सतर्क रहना चाहिए। अचानक कामों में रुकावटें, सेहत में गिरावट और धन हानि की संभावनाएं हैं। अपने कार्यों में सावधानी बरतें। द्वितीय भाव में ग्रहण का प्रभाव आर्थिक मामलों में चुनौतियां और परिवार में मतभेद ला सकता है। वाणी में संयम रखें और खर्चों पर नियंत्रण करें। 
 
3. मीन राशि: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का मीन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियां ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, आर्थिक समस्याएं और व्यक्तिगत जीवन में तनाव संभव है। ध्यानपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। प्रथम भाव में ग्रहण होने से आत्मविश्वास में कमी और शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आत्ममंथन करें।ALSO READ: होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Ashadha Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि पर व्रत करने के 5 खास नियम और फायदे

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या की रात को करें मात्र एक काम पूर्वज होंगे प्रसन्न

Halharini Amavasya: हलहारिणी अमावस्या पर किए जाने वाले पितृ दोष निवारण के 10 विशेष उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जुलाई, 2026)

14 July Birthday: आपको 14 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख