Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Diwali kartik amavasya 2023 : कार्तिक मास की अमावस्या को बहुत घनेरी रात रहती है। इस दिन माता कालिका और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। यह रात रिद्धि और सिद्धि देने वाली रात होती है। इसके बाद नए दिन प्रारंभ होते हैं। इस दिन कई तरह के सात्विक उपाय किए जा सकते हैं जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। 5 उपाय जरूर करें।
1. माता लक्ष्मी के उपाय : महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को 5 कमल के फूल अर्पित करें और 5 दीपक जलाएं। घर में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की तस्वीर के आगे घी का 9 बत्तियों वाला दीया जलाएं।
2. दान : दीपावली के दिन किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें। इसी के साथ किसी किन्नर, सफाईकर्मी और गरीब को भी यथाशक्ति जो दान कर सकते हैं वह करें।
3. तिजोरी : दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें। इसी के साथ ही दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में एकाक्षी नारियल रखें। पूजा के बाद इसे भी तिजोरी में रख लें।
4. पीपल पूजा : दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। उसकी पूजा और परिक्रमा करें और सीधे घर लौट आएं फिर मुड़कर न देखें।
5. हनुमान पूजा और काली पूजा : दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में जाकर आटे के दीये जलाएं। हो सकते हैं 11 दीये जलाएं जो बरगद के पत्ते पर रखे हुए हों। माता काली के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और उन्हें काली चुनरी अर्पित करें।
मान्यता है कि उपरोक्त कार्य करने से आपके सभी तरह के संकट दूर होकर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।