मंगल का धनु राशि में गोचर, किसको होगा फायदा और किसे होगा नुकसान

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (16:31 IST)
Effect of Mars in Sagittarius 2023: 27 दिसंबर 2023 रात्रि को 11 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर कर गए हैं। यदि आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में है तो आपको फायदा होगा लेकिन यदि अशुभ है तो सावधान रहना होगा। इसी के साथ जानें कि धनु का मंगल किसके लिए फायदेमंद है और किसके लिए नुकसानदायक।
 
मेष राशि : आपके लग्न भाव और आठवें भाव के स्वामी मंगल का नौवें भाव में गोचर हो रहा है। आपके लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। मंगल की 12वें भाव पर दृष्टि के चलते आप थोड़े बहुत चिंतित भी रह सकते हैं। अचानक से होने वाले खर्चों से बचकर रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
वृषभ राशि : आपके बारहवें और सातवें भाव के स्वामी मंगल का आठवें भाव में गोचर हो रहा है। आपके लिए यह नुकसान देने वाला हो सकता है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक से होने वाली घटन और दुर्घटना के प्रति सतर्क रहें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कोई खेल खेलते वक्त भी सावधानी रखें। अचानक खर्चों में वृद्धि भी कर सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाद-विवाद से बचकर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि : आपके ग्यारहवें और छठे भाव के स्वामी मंगल का सातवें भाव में गोचर हो रहा है। मंगल का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साझेदारी के व्यापार में फायदा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी के लिए यह भी गोचर अच्‍छा रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।  मंगल अपनी आठवीं दृष्टि से आपके दूसरे भाव को देख रहे हैं, जिसके फलस्वरूप आपके धन में अचानक वृद्धि हो सकती है। 
 
कर्क राशि : आपके दसवें और पांचवें भाव के स्वामी मंगल का छठे भाव में गोचर हो रहा है। यह गोचर मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि शत्रुओं से मंगल आपकी रक्षा करेंगे। छात्रों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहेगा। पिता और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से तंत्रिका तंत्र पर इसका बुरा असर हो सकता है। 
 
सिंह राशि : आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी मंगल का पांचवें भाव में गोचर होने जा रहा है। प्रेम प्यार के संबंधों के लिए अच्छा नहीं है। अपने बच्चों की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान दें। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ है। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। बड़े भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि : आपके आठवें और तीसरे भाव के स्वामी मंगल का चौथे भाव में गोचर होने जा रहा है। घरेलू जीवन में अचानक होने वाली समस्याएं बढ़ सकती है, जिससे घर का माहौल अशांत हो सकता है। आपको संयम से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं इसलिए संयम से ही काम लें। निवेश के लिए जोखिम न लें।
 
तुला राशि : आपके सातवें और दूसरे भाव के स्वामी मंगल का तीसरे भाव में गोचर आपके लिए शुभ साबित हो रहा है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय तरक्की के लिए अच्‍छा है। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। यात्रा का आदंन लेंगे। छोटे भाई-बहनों और चचेरे भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। आको अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। 
 
वृश्चिक राशि : आपके छठे और पहले भाव के स्वामी मंगल का दूसरे भाव में होने जा रहा है। परिवार में वाद विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। बच्चों की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। अचानक से होने वाली घटना और दुर्घटना के प्रति सतर्क रहना होगा।
 
धनु राशि : आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी मंगल का लग्न यानी कि प्रथम भाव में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में बदलाव आ सकता है। साहसी के साथ ही क्रोधी भी बन सकते हैं। यानी स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है। मंगल सेहत की समस्याएं दे सकता है, जो आपकी लापरवाही का नतीजा हो सकता है। तकनीक और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह शुभ है। नौकरी के लिए भी यह गोचर शुभ है। दांपत्य जीवन में समस्याएं दे सकता है। 
 
मकर राशि : आपके चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी मंगल का बारहवें भाव में गोचर होने जा रहा है। यह खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। धन का नुकसान भी कर सकता है। माता के स्वास्थ्य में भी गिरावट ला सकता है। छोटे भाई-बहनों या चचेरे भाइयों से आपकी अनबन हो सकती है। शत्रुओं और विरोधियों को परास्त करने में आप सफल होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
 
कुंभ राशि : आपके तीसरे भाव और दसवें भाव के स्वामी मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर होने जा रहा है। सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। नौकरी और व्यापार के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। भाई-बहनों व मामा का सहयोग मिलेगा। आर्थिक जीवन में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। हालांकि पैसे कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों को परास्त करने में आप सफल होंगे।
 
मीन राशि : आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी मंगल का दसवें भाव में गोचर होने जा रहा है। करियर, नौकरी और व्यापार के लिए यह बहुत ही शुभ साबित होगा। यह मंगल कार्यस्थल में कई प्रकार के बदलाव भी ला सकता है। हालांकि यह अवधि आपके घरेलू जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकती है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप से हो जाएगी धरती तबाह, अभी संभलना जरूरी वर्ना...

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More