Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Dhanteras 2021: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धन त्रयोदशी पर त्रिपुष्कर योग रहेगा। इस योग में शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी ( Dhanteras 2021 Shopping Muhurat ) को बेहद ही शुभ माना जा रहा है। अत: नोट कर लें खरीदारी के शुभ मुहूर्त।
त्रयोदशी तिथि समय : द्वादशी सुबह: 11:31 तक उसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ।
योग : त्रिपुष्कर योग ( dhanteras 2021 kharidari muhurat ) :
दिन के मुहूर्त :
त्रिपुष्कर योग- प्रात: 06:06 से 11:31 तक। इस योग में भी खरीदारी की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- 06 बजकर 18 मिनट और 22 से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक का मुहूर्त है। इस काल में पूजा की जा सकती है।
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक। इस मुहूर्त में खरीदारी की जा सकती है। यह सबसे शुभ मुहूर्त है।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:33 से 02:18 तक।
शाम और रात के मुहूर्त :
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक।
प्रदोष काल- 5 बजकर 35 मिनट और 38 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। इस काल में पूजा की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- शाम 06:18:22 से 08:11:20 तक। इस काल में पूजा और खरीदी दोनों ही जा सकती है।
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक।
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:16 से 12:07 तक।