Hanuman Chalisa

Dhumavati Jayanti 2021: आज देवी धूमावती जयंती, पढ़ें मंत्र एवं उपाय

Webdunia
Dhumavati Jayanti 2021
 
देवी पार्वती के अत्यंत उग्र रूप को धूमावती के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल अष्टमी को देवी के अवतरण दिवस पर मां धूमावती जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह तिथि 18 जून को है। धूमावती देवी की कृपा से साधक धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्राप्त कर लेता है।

देवी साधक के पास बड़ी से बड़ी बाधाओं से लड़ने और उनको जीत लेने की क्षमता आ जाती है। महाविद्या धूमावती के मंत्रों से बड़े से बड़े दुखों का नाश होता है। धूमावती जयंती पर रुद्राक्ष की माला से 21, 51 या 108 बार इन मंत्रों का जाप करें। आइए जानें-
 
धूमावती गायत्री मंत्र- ॐ धूमावत्यै विद्महे संहारिण्यै धीमहि तन्नो धूमा प्रचोदयात।
 
देवी मां का महामंत्र है- धूं धूं धूमावती ठ: ठ:
 
इस मंत्र से काम्य प्रयोग भी संपन्न किए जाते हैं।

देवी को पुष्प अत्यंत प्रिय हैं इसलिए केवल पुष्पों के होम से ही देवी कृपा कर देती है, आप भी मनोकामना के लिए यज्ञ कर सकते हैं, जैसे-

1. राई में सेंधा नमक मिला कर होम करने से बड़े से बड़ा शत्रु भी समूल रूप से नष्ट हो जाता है।
 
2. नीम की पत्तियों सहित घी का होम करने से लम्बे समय से चला आ रहा ऋण नष्ट होता है।
 
3. जटामांसी और काली मिर्च से होम करने पर काल सर्प दोष नष्ट होते हैं व क्रूर ग्रह के दोष भी नष्ट होते हैं।
 
4. रक्तचंदन घिस कर शहद में मिला लें व जौ से मिश्रित कर होम करें तो दुर्भाग्यशाली मनुष्य का भाग्य भी चमक उठता है।
 
5. गुड़ व गन्ने से होम करने पर गरीबी सदा के लिए दूर होती है।
 
6. केवल काली मिर्च से होम करने पर कारागार में फंसा व्यक्ति मुक्त हो जाता है।
 
7. मीठी रोटी व घी से होम करने पर बड़े से बड़ा संकट व बड़े से बड़ा रोग अति शीघ्र नष्ट होता है।

ALSO READ: कब है मां धूमावती प्रकटोत्सव: धूमावती माता कौन हैं, जानिए कथा और पर्व का शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

अगला लेख