suvichar

दिसंबर 2021 : साल का अंतिम महीना शुरू, 12 राशियों वाले ये उपाय करें जरूर

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (15:13 IST)
December 2021 Zodiac Signs Astrology: वर्ष 2021 का अंतिम माह दिसंबर प्रारंभ हो चुका है। दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिर्तन से धरती की प्रकृति में बदलवा देखे जा सकते हैं। ऐसे में जान लीजिये 12 राशियों के खास उपाय, जो इस माह आपको करना चाहिए।
 
ALSO READ: मार्गशीर्ष माह में करें ये 5 उपाय, होगा धन लाभ
दिसंबर माह के उपाय :
1. शनि अमावस्या पर छाया दान करें।
2. मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखकर श्रीकृष्‍ण की पूजा करें।
3. सूर्य धनु संक्रांति पर स्नान और दान करें।
4. पूर्णिमा व्रत का व्रत रखें।
5. दत्तात्रेय जयंती पर खास पूजा करें।
6. सफला एकादशी का व्रत रखें।
 
मेष और वृश्चिक राशि के लिए
1. हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. सफेद या काला सूरमा आंखों में लगाएं।
3. शुद्ध गुड़ खाएं और खिलाएं।
4. मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
5. नीम के वृक्ष में जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें।
6. भाई और मित्रों से संबंध अच्छे रखें। क्रोध न करें।
7. गुलाबी या लाल चादर पर सोएं। आंत और दांत साफ रखें।
ALSO READ: मार्गशीर्ष अगहन मास आरंभ : इस माह की 20 बड़ी विशेषताएं
वृषभ और तुला राशि के लिए
1. चांदी का एक सिक्का अपने पास रखें।
2. शाम को घी का दीपक जलाएं।
3. सात प्रकार के अनाज और चरी का दान करें।
4. किसी को अनावश्यक परेशान ना करें और वादा करके मुकरे नहीं।
5. चाहें तो सफेद वस्त्र का दान करें।
6. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
7. स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और साफ कपड़े पहनें।
8. सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें।
मिथुन और कन्या राशि के लिए
1. साबूत हरे मूंग का दान करें या बहते जल में बहाएं।
2. दुर्गा माता की पूजा करें।
3. बेटी, बहन, साली और बुआ का सम्मान करें।
4. चमड़े की जैकेट न पहनें, हरे रंग का उपयोग न करें।
5. तुलसी माता की पूजा करें।
6. और वादों को निभाएं।
ALSO READ: दिसंबर माह 2021 का मासिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा इस माह आपका भविष्य
कर्क राशि के लिए
1. खीर बनाकर दूसरों को खिलाएं।
2. मां के हाथों से चावल या दही खाकर ही किसी यात्रा का प्रारंभ करें।
3. बड़ के वृक्ष में जल चढ़ाएं और मंदिर में राजमा के बीज रखें।
4. पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।
 
सिंह राशि के लिए
1. शराब और मांस का सेवन न करें।
2. किसी से मुफ्त में कुछ न लें।
3. हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. रविवार का व्रत रखें और सूर्य को अर्घ्य दें।
5. मुंह में मीठा डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से निकलें।
 
धनु और मीन राशि के लिए
1. झूठ न बोलें। ज्ञान का घमंड न करें।
2. पीपल में जल चढ़ाएं और केसर का तिलक लगाएं।
3. गीता का पाठ या कृष्ण नाम जपें।
5. घर में कर्पूर या गुगल की धूप दें।
6. पिता, दादा और गुरु का आदर करें और मंदिर में कद्दू का दान करें।
 
मकर और कुंभ राशि के लिए
1. हनुमानजी चालीसा का पाठ करें और उन्हें चौला चढ़ाएं।
2. अंधे-अपंगों, सेवकों और सफाईकर्मियों को दान दें।
3. भगवान भैरव को कच्चा दूध चढ़ाएं।
4. आंत और दांत साफ रखें और काली चीटिंयों को अन्न खिलाएं।
5. तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र, या जूता दान करें।
6. कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख