Hanuman Chalisa

यदि घर में चूहे हो तो क्या होता है?

Webdunia
अधिकतर घरों में चूहे होते हैं। चूहों के घर में होने से क्या होता है? क्या इससे घर में कोई संकट आता है या कि कोई रोग या शोक होता है? चूहों से जुड़ी कई धारणाएं समाज में प्रचलित है। आओ जानते हैं इन धारणाओं को।
 
 
*मान्यता अनुसार जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी व्याधि के अचानक होने का अंदेशा रहता है।
*यह भी माना जाता है कि चूहे हमारे घर की शांति, समृद्धि को धीरे-धीरे कुतर कर खा जाते हैं।
*यह भी माना जाता है कि यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रात भर घूमते रहते हो तो, समझ लीजिए कि किसी रोग या शत्रु का आक्रमण होने वाला है।
*कहते हैं कि घर में चूहों ने होने से रोग या बीमारी फैलती है। चूहों के कारण संक्रमण फैलता है। चुहे जहां-जहां जाते हैं, जिस सामान पर बैठते हैं वहां बीमारियां भी छोड़ते जाते हैं।
*वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है।
*चूहों की मौजूदगी से घर में मौजूद लोगों की बुद्धि का भी विनाश होता है।
* यह बड़ा ही अजीब है कि चूहों का घर में होना अशुभ माना जाता है लेकिन छछूंदरें हैं तो वह शुभ है। कहते हैं कि जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
 
 
चूहों को भगाने का तरीका :
बाजारू तरीका : 
*चूहों को कुछ लोग मारने के लिए जहर या गर्दन तोड़ने वाले फंदों का प्रयोग करते हैं। चूहा मारने वाला विष या गर्दन तोड़ने वाले पिंजरे हार्डवेयर की दुकान पर मिल जाते हैं, लेकिन चूहों को मारने उसके शव को यदि तुरंत न हटाया गया तो उसमें से बहुत बुरी दुर्गंध आती है जो हमारे फेंफड़े और घर में रखी खाद्य वस्तुओं के लिए हानिकारक होती है। विष या दवाओं में वारफरीन होता है जोकि मनुष्यों के लिए भी हानिकारक होता है अत: इसके लिए आपको बहुत सावधानी रखना होगी।
 
 
*दूसरा तरीका है। चूहों को पिंजरे में पकड़कर उन्हें दूर कही फेंकर आना। यह सबसे सरल तरीका है।
 
*तीसरा तरीका है आप उन लोगों की मदद ले सकते हैं जो चुहे या घर में मौजूद जीव-जंतुओं को भगाने का काम करते हैं। वे अच्‍छे से साफ सफाई करके चले जाएंगे।
 
घरेलू तरीका :
*उपरोक्त सभी उपायों से बेहतर है घरेलू उपाय यह कि पेपरमिंट का उपयोग करें। चूहे को भगाने के लिए घर के हर कोनों में रूई में पिपरमेंट को लेकर रख दें। क्योंकि चूहे इसकी गंध को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
*पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें। यह गंध भी चूहे सहन नहीं कर पाते हैं और वहां से भाग जाते हैं।
*लाल मिर्च के पाउडर को चूहें के आने जाने वाली जगह पर रख दें। तेज पत्ता भी चूहों को भगाने का सबसे अच्छा उपाय साबित होता है।
*चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे दूर रहते हैं। दरअसल इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते हैं। आप उपके बिल को बालों से भर दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

छाया ग्रह राहु का कुंभ और धनिष्ठा में गोचर: शिक्षा, तकनीक और मीडिया में आ रहा है क्रांतिकारी बदलाव

देश-दुनिया में जनविद्रोह और युद्ध के संकेत! जानिए किन राशियों के लिए शुभ तो किनके लिए भारी रहेगा यह दौर

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत कब से होगा प्रारंभ, क्या है इस व्रत का महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 जुलाई, 2026)

27 July Birthday: आपको 27 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!