Hanuman Chalisa

Chandra grahan 2022: कुंडली में चंद्र ग्रहण को लक्षण से जानें और करें लाल किताब के अचूक उपाय

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2022 (17:21 IST)
Chandra grahan 2022: 8 नवंबर 2022 मंगलवार को है वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण। यदि आपकी जन्म कुंडली या जन्मपत्री में चंद्र ग्रहण का दोष है तो चूके नहीं, क्योंकि चंद्र ग्रहण दोष से सभी तरह की तरक्की और कार्य रूके रहते हैं। आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं और कठिनाइयां आती हैं। ऐसे में इस चंद्रदोष के ज्योतिष और लाल किताब के अनुसार 5 प्रमुख उपाय आजमाएं और ग्रहण योग को हटाएं।
ALSO READ: सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण, भयानक है देश-दुनिया के लिए इस बार का ग्रहण
ग्रहण योग मुख्यत: 2 प्रकार के होते हैं- सूर्य और चन्द्र ग्रहण। यदि राहु लग्न में बैठा हो तो भी सूर्य कहीं भी हो तो उसे ग्रहण होगा। दूसरा यह कि यदि चन्द्रमा पाप ग्रह राहु या केतु के साथ बैठे हों तो चन्द्र ग्रहण और सूर्य के साथ राहु हो तो सूर्य ग्रहण होता है।
 
चंद्र ग्रहण का प्रभाव : चन्द्र ग्रहण से मानसिक पीड़ा और माता को हानि पहुंचती है। स्वास्थ संबंधी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
ALSO READ: चंद्र ग्रहण और 12 राशियां : किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ है यह lunar eclipse
चंद्र के अशुभ होने की निशानी :
* दूध देने वाला जानवर मर जाए।
* मानसिक रोगों का कारण भी चंद्र को माना गया है।
* चंद्र के अशुभ होने की स्थिति में महसूस करने की क्षमता क्षीण हो जाती है।
* राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चंद्र पर पड़ने से चंद्र अशुभ हो जाता है।
* यदि घोड़ा पाल रखा हो तो उसकी मृत्यु भी तय है, किंतु आमतौर पर अब लोगों के यहां ये जानवर नहीं होते। पुराने समय में होते थे।
* माता का बीमार होना या घर के जलस्रोतों का सूख जाना भी चंद्र के अशुभ होने की निशानी है।
चंद्र के शुभ होने के लक्षण :
* मानसिक सुख और शांति देता है।
* शुभ चंद्र व्यक्ति को धनवान और दयालु बनाता है।
* भूमि और भवन के मालिक चंद्रमा से चतुर्थ में शुभ ग्रह होने पर घर संबंधी शुभ फल मिलते हैं।
* जातक यदि शनि के मंदे कार्य करता है तो चंद्र अपना शुभ फल देना बंद कर देता है।
 
चंद्र ग्रहण के लिए उपाय | chandra grahan ke upay:
1. चंद्र ग्रहण पर शिवजी को जल अर्पित करके प्रदोष का व्रत रखने का संकल्प लें। शिवजी की पूजा करें और चावल का दान करें।
 
2. पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।
 
3. दाढ़ी या चोटी रखते हैं तो यह रखना छोड़ दें। 
 
4. चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार के दिन केसर की खीर खाएं और कन्याओं को खिलाएं। श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
 
5. पानीदार नारियल को लेकर अपने सिर पर से 21 बार वारकर उसे बहते दरिया में बहा दें।
 
6. चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती आदि का दान करना चाहिए या नहीं यह किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख