Hanuman Chalisa

कैसे जानें कि आपकी किस्मत में है गड़ा धन प्राप्त करना?

अनिरुद्ध जोशी
किस्मत का धन या गड़ा खजाना सिर्फ उसे ही मिलता है, जो छल-कपट से परे है या जिसके पूर्वज उसके लिए खजाना छोड़कर गए हैं। यदि आपको यह पता चले कि अमुक भूमि के नीचे खजाना है, तो भी आप उसे हासिल नहीं कर सकते, जब तक कि आपका मन निर्मल और आपका उद्देश्य सही नहीं है। उक्त खजाने को निकालने की पूजा विधि भी होती है।
 
 
* कहते हैं कि यदि आपकी किस्मत में गड़ा हुआ धन लिखा है, तो वह कहीं पर भी होगा तो खुद-ब-खुद चलकर आपके पास तक आ जाएगा या आप अनजाने में ही उसके पास चले जाएंगे। अत: यह जानना जरूरी है कि जो व्यक्ति खजाने की खोज में निकला है, हो सकता है कि उसकी किस्मत में खजाना न हो?
 
 
* अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखे या आप कमल के पत्ते पर स्वयं को भोजन करते देखें तो ये भी इस बात का संकेत है कि आपको भविष्य में कहीं से गड़ा धन मिल सकता है। 
 
 
* कहते हैं कि गुप्त धन प्राप्ति के लिए माता का एक मंत्र है- 'ॐ ह्रीं पद्मावति देवी त्रैलोक्यवार्ता कथय कथय ह्रीं स्वाहा।।' इस मंत्र को रात्रि में सोने से पूर्व 1 माला रोज जपें। कुछ दिनों बाद गड़ा धन कहां है, इसकी आपको स्वप्न में जानकारी मिल जाएगी।
 
 
* रावण संहिता के अनुसार सपने, शगुन और स्वर विज्ञान के माध्यम से व्यक्ति को ये संकेत मिल जाते हैं कि उसे सोने के जेवरातों से भरा चांदी का घड़ा या खजाना मिल सकता है। कहते हैं कि कुछ लोगों को सपने में अक्सर सफेद सांप या जलता हुआ दीपक दिखाई देता है। इसका मतलब यह कि उनके लिए को खजाना गाड़कर गया है, जो संकेत दे रहा है।
 
 
* रावण और वाराह संहिता के अनुसार अगर आपके भाग्य में गड़ा धन मिलना लिखा है तो आपको सपना आएगा। इस सपने में जिस स्थान पर धन गड़ा हुआ है, वहां सफेद नाग दिखाई देगा। ऐसी संभावना होती है कि आपके पितरों ने सफेद नाग के रूप में दर्शन देकर उस जगह का पता बताया है, जहां उन्होंने आपके लिए धन गाड़कर रखा होगा। ये सफेद नागरूपी पितर उस खजाने की रक्षा करते रहते हैं।
 
 
* सपने में अगर आपको पुराना मंदिर, आभूषण से भरा बॉक्स, शंख और कलश जैसी चीजें दिखें तब भी समझें कि आपके भाग्य में अचानक कहीं से पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।
 
 
* यदि कोई सपने में देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है जिसमें वह निर्दोष छूट गया है, तो उसे अतुल धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
 
 
* कहीं जाते समय नेवले द्वारा रास्ता काटना या नेवले का दिखना शुभ संकेत होता है। नेवला दिखना धनलाभ का संकेत होता है। आप सोकर उठे हों और उसी समय नेवला आपको दिख जाए तो गुप्त धन मिलने की संभावना रहती है।
 
 
* किसी जातक की जन्म कुंडली में यदि चन्द्रमा ग्रह बृहस्पति के स्वामी भाव में युग्म में स्थित हो तो ऐसे जातक को गड़े हुए धन की प्राप्ति होती है।
 
 
* यदि अष्टम भाव का मालिक उच्च का हों तथा धनेश व लाभेश के प्रभाव में हों तो व्यक्ति को निश्चित रूप में अचानक धनलाभ होता है। पूर्व समय में इस योग को गढ़े धन प्राप्‍ति के लिए अहम माना जाता था। इस योग की खासियत होती है कि ये अचानक प्राप्त होता है।
 
 
* मस्तिष्क रेखा सही स्थिति में हो यानी कि टूटी या कटी हुई नहीं हो, साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से निकलती हो। हथेलियां गुलाबी व मांसल हों, तो करोड़ों में संपदा होने का योग बनता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

अगला लेख