Hanuman Chalisa

वास्तु टिप्स : घर की टेबल पर सजाएं ये खास खुशबूदार फूल, घर में खुशियां आएंगी जरूर

Webdunia
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (15:09 IST)
Bouquet Vastu Tips : घर में फूलों की खुशबू जहां आपके जीवन को खुशबूदार बना देगी वहीं यह आपके घर आए मेहमान के मन को प्रफुल्लित कर देगी। यहां बताए जा रहे फूलों को आप समय और मौसम के अनुसार उपयोग में ला सकते हैं। आओ जानते हैं कि घर की टेबल पर ऐसे कौनसे फूल सजाकर ( Bunch of Flowers ) रखें जो घर में खुशियां लेकर आएं।
 
 
1. चम्पा के फूल (Flowers of Champa): चम्पा के खूबसूरत, मंद, सुगंधित हल्के सफेद, पीले फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं। चम्पा का वृक्ष मंदिर परिसर और आश्रम के वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। चम्पा के वृक्षों का उपयोग घर, पार्क, पार्किंग स्थल और सजावटी पौधे के रूप में किया जाता है। आपकी टेपल पर गुलदस्ते में इसके फूल जीवन को महका देंगे। 
 
2. पारिजात का फूल (parijat flower): पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। पारिजात के फूल आपके जीवन से तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भर सकने की ताकत रखते हैं। पारिजात के ये अद्भुत फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह होते-होते वे सब मुरझा जाते हैं। हालांकि यदि आपके इ्न्हें रात में अपनी टेबल पर सजाकर रखा है तो इसकी खुशबू से पूरा कमरा महक जाएगा और यह खुशबू सुबह देर तक रहेगी।
 
3. रातरानी के फूल (night flower): इसे चांदनी के फूल भी कहते हैं। रातरानी के फूल मदमस्त खुशबू बिखेरते हैं। इसकी खुशबू बहुत दूर तक रहती है। इसके छोटे-छोटे फूल गुच्छे में आते हैं तथा रात में खिलते हैं और सवेरे सिकुड़ जाते हैं। समयानुसार आप इन्हें रात में अपने घर में टेबल पर रखें और सुकूनभरी नींद के साथ ही खुशियों भरी जिंदगी जिएं। इसकी सुगंध सूंघते रहने से जीवन के सारे संताप मिट जाते हैं।
 
4. रजनीगंधा के फूल (tuberose flowers): रजनीगंधा की तीन किस्में होती है। रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ते बनाने में किया जाता है। इसकी लम्बी डंडियों को सजावट के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसे आप अपनी टेबल पर जरूर सजाएं।
 
5. मोगरा के फूल (mogra flowers): इसे संस्कृत में 'मालती' तथा 'मल्लिका' कहते हैं। इसकी भीनी-भीनी महक से तन और मन को ठंडक का अहसास होता है। इसका फूल सफेद रंग का होता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, इसकी सुगंध आपको गर्मी के अहसास से दूर रखती है।
Flowers
6. जूही के फूल (juhi flowers): जूही के फूल छोटे तथा सफेद रंग के होते हैं और चमेली से मिलते-जुलते हैं। फूल वर्षा ऋतु में खिलते हैं। इसकी सुगंध से मन और मस्तिष्क के सारे तनाव हट जाते हैं और यह वातावरण को शुद्ध बना देता है।
 
7. केवड़ा के फूल (kewra flowers): केवड़ा या केतकी यूं तो यह एक बेहतरीन खुशबू का फूल है तथा इसके इत्र की तासीर ग्रीष्म में तन को शीतलता प्रदान करती है। केवड़े के पानी से स्नान करने से शरीर की जलन व पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है। इसे आप अपनी टेबल पर जरूर सजाएं।
 
8. मधुमालती के फूल (Madhumalati flowers): लाल, गुलाबी, सफेद रंग के गुच्छों में खिलने वाली मधुमालती के फूल बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं। इसकी महक से आसपास का वातावरण महकता रहता है। लगभग पूरे साल इस पर फूल लगते रहते हैं। यह बालकनी, गेटपोस्ट, बाड़, छत, खम्बे, दीवार को कवर करने के लिए बेहतरीन लता है। ये फूल रंग बदलते हैं। पहले दिन सूर्योदय के समय जब इसके फूल खिलते हैं तो ये सफेद रंग के होते हैं। दूसरे दिन वही फूल गुलाबी रंग में बदल जाते हैं और तीसरे दिन गाढ़े लाल रंग में। इसमें सफ़ेद रंग के छोटे फल भी लगते हैं जो बाद में भूरे रंग के हो जाते हैं।
 
8. गुलाब के फूल (roses): यह फूल भी हर समय पाए जाते हैं। गुलाब के घर में महकते रहने से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। मन पवित्र और शांत बना रहता है। इससे जीवन में उत्साह बना रहता है।
 
9. चमेली का फूल (Jasmine flower): चमेली को संस्कृत में सौमनस्यायनी कहते हैं। चमेली तो आमतौर पर सभी जगह पाई जाती है लेकिन जब इसके फूल आंगन में सुबह-सुबह बिछ जाते हैं तो घर और परिवार भी खुशियों से भर जाता है। यह फूल भी चमत्कारिक और अद्भुत है। इसके घर-आंगन में होने से आपके विचारों और भावों में धीरे-धीरे बदलाव होने लगेगा। आपकी सोच सकारात्मक होने लगेगी। 
 
10. कमल के फूल (lotus flower): कमल के फूलों का घर में महकते रहने से शरीर शीतल रहता है, फोड़े-फुंसी आदि शांत होते हैं तथा शरीर पर विष का कुप्रभाव कम होता है। यह पवित्रता को बढ़ाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जून, 2026)

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

अगला लेख