Hanuman Chalisa

Budh Rashi Parivartan : मिथुन राशि में बना बुधादित्य योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Webdunia
Mercury Transit : बुध ग्रह स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा,  आइए जानें इन राशियों के बारे में... 
 
बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में बुध ग्रह 25 जुलाई 2021 तक रहेंगे, इसके बाद ये कर्क राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य पहले से विराजमान हैं। मिथुन राशि में बुध और सूर्य ग्रह के युति से एक शुभ संयोग बन रहा है। इस युति को बुधादित्य योग कहा जाता है। बुधादित्य योग इन 4 राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है.... 
 
मिथुन राशि- बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है। बुध के स्वराशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक होगा। बुध के इस राशि परिवर्तन से आपके लिए सफलता का द्वार खुल जाएगा। नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। अ गर कुंडली में भी बुधादित्य योग है तो शर्तिया चमकेगी किस्मत।  
 
तुला राशि: बुध का यह राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।  आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे शुभ समय में किसी भी नए काम की शुरुआत शुभ फलदायी होगी। संपत्ति के मामले में लाभ मिल सकता है। 
 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ये जातक कुछ भी नया कर सकते हैं। शुभ समय है। वृश्चिक राशि वालों के लिए नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ समय है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। इस दौरान इन्हें नौकरी के अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। 
 
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए निवेश का क्षेत्र लाभदायी सिद्ध होगा। इस दौरान निवेश में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के संयोग बने हैं। नौकरी से जुड़े लोगों की सेलरी बढ़ने की उम्मीद है। इन्हें नई नौकरी के लिए भी अवसर मिलेंगे। इन राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। आप कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

अगला लेख