biodatamaker
✕

5 फरवरी, शनिवार को इस शुभ योग में मनेगी वसंत पंचमी, 5 राशियों को मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद

Webdunia
Basant Panchami 2022: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में माता सरस्वती (Maa Saraswati) का जन्मोत्सव और मदनोत्सव बनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 5 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन माता सरस्वती की पूजा होती है। इसी दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ हो जाता है। आओ जानते हैं कि किन 5 राशियों पर रहेगी मां सरस्वती की कृपा।
 
 
शुभ योग :  इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। 5 फरवरी को मकर राशि में सूर्य और बुध के रहने से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं सभी ग्रह 4 राशियों में विद्यमान रहेंगे। इस कारण केदार योग का भी निर्माण हो रहा है।
 
मेष राशि : आपकी राशि के लिए यह पंचमी बहुत ही लाभप्रद साबित होगी। नौकरी और करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापार में भी सफलता की संभावना है।
 
मिथुन राशि : बसंत पंचमी से पहले ही आपकी किस्मत चमक जाएगी। आपकी परेशानियों का अंत होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
 
सिंह राशि : आपकी बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। रिश्तेदारों और मित्रों की मदद भी आपको समय पर मिल सकती है। आप तेजी से आगे बढ़ेंगे।
 
धनु राशि : करियर की दृष्टि से यह बसंत पंचमी शुभ है। आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। धन लाभ के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्यापार में आप अपनी बुद्धि से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।
 
कुम्भ राशि : इस बसंत पंचमी पर कुंभ राशि वालों को अचानक धनलाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। पति-पत्नी के बीच के संबंध मधुर रहेंगे। सुख और शांति बढ़ेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख