biodatamaker
✕

साल 2021 के लिए बाबा वेंगा की 10 भविष्‍यवाणियां हो रहीं वायरल, आएगा प्रलय, ड्रेगन करेगा राज

Webdunia
हर साल के बारे में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां वायरल होती है। अब इनमें कितनी सचाई होती है यह तो हम नहीं जानते हैं परंतु हर बार की तरह इस बार भी उनकी 2021 के लिए भविष्यवाणियों वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप हो जाएंगे बहरे और 2021 में होगा प्रलय। आओ जानते है विस्तार से।
 
बाबा वेंगा (baba vanga): कुछ वर्षों में ही इनका नाम प्रचलित हुए है। बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को ‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है। दावा किया जाता है कि उन्होंने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। बाल्कन ने पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच निकलीं। बाबा वेन्गा ने आईएसआईएस के उदय की भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा। हालांकि जानकार कहते हैं कि पहेलियों का कुछ भी अर्थ निकाला जा सकता है। बाबा वेन्गा की 12 साल की उम्र में अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। तब दावा किया गया था कि ईश्वर ने उन पर कृपा की है और वे भविष्य देख सकती हैं। आओ जानते हैं साल 2021 के लिए उनकी 10 खास भविष्यवाणियां।
 
बाबा वेंगा की संपूर्ण भविष्यवाणियां पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें...आखिर क्या है बाबा वंगा की भविष्यवाणियों का सच, जानिए...
 
1. इस बार Baba Vanga ने साल 2021 के लिए कहा है कि यह साल भी दुनिया के लिए बहुत बुरा रहेगा और भारी तबाही मचेगी। अज्ञात बीमारियां इन्सानों को अपना शिकार बनाएंगी। बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी है कि साल 2021 में दुनिया 'प्रलय और विपत्तियों' का सामना करेगी।
 
2. बाबा वेंगा ने हालांकि एक अच्छी भविष्यवाणी भी की है कि इस नए वर्ष में कैंसर का इलाज ढूंढ लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा था, 'वह दिन आएगा जब कैंसर को लोहे की जंजीरों में बांधा जाएगा।'
 
3. डोनाल्ड ट्रंप के लिए उन्होंने अजीब ही भविष्यवाणी की है और वह यह है कि ट्रंप बहरे हो जाएंगे। ट्रंम्प को अज्ञात बीमारी घेर लेगी। इस रहस्यमयी बीमारी के कारण उनकी सुनने की क्षमता खत्म हो जाएगी और उन्हें दिमागी आघात पहुंचेगी।
 
4. वेंगा ने एक डराने वाला भी दावा किया है कि नए वर्ष 2021 में ड्रेगन का धरती पर कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत ड्रेगन मानवता को जब्त कर लेगा। तीनों दिग्गज एकजुट होंगे। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे और एक 'मजबूत ड्रैगन' दुनिया पर कब्‍जा कर लेगा। कुछ लोगों के पास लाल धन होगा। मैं 100, 5 और कई शून्य संख्या देख रही हूं। विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है. तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है. 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।
 
5. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या का प्रयास किया जाएगा। पुतिन की हत्या का प्रयास उनके ही देश में से किया जाएगा। 
 
6. यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी। इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप के देशों पर हमला करेंगे। बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। 
 
7. वेंगा ने कहा कि नए साल में दुनिया के सामने कठिन समय आएगा। विश्‍वभर में लोग आस्‍था के आधार पर बंट जाएंगे। उन्‍होंने कहा, 'हम विनाशकारी घटनाओं को देख रहे हैं जो मानवता के भाग्‍य और नियति को बदल देंगे।
 
8. भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा। 
 
9. बाबा वेन्गा ने दावा किया था कि अगले 200 साल के भीतर इंसानों एलियंस से संपर्क बना लेगा और दूसरे ग्रह पर जीवन संभव होगा।
 
10. सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी। पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि बाबा वेंगा की कई भविष्‍यवाणियां पूरी तरह से गलत भी साबित हुई हैं। बाबा वेंगा की मौत के बाद भी उनकी भविष्‍यवाणी वर्ष 5079 तक जारी रहेगी, क्योंकि वे हजारों भविष्यवाणियां करके कई हैं। एक तूफान में रहस्‍यमय तरीके से अपनी आंखें गंवा चुकीं बाबा वेंगा के बारे में कहा जाता है कि वह भविष्य को देख सकती थीं। उनका निधन 1996 में हुआ। वेंगा ने मरने से पहले 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने और 2010 के अरब स्प्रिंग की जैसी कई भविष्यवाणियां की थीं। इसी तरह की गई और भी भविष्यवाणियां हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 02 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख