Festival Posters

अगस्त : कैसा होगा यह माह देश-विदेश के लिए

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अगस्त प्रारंभ में दक्षिण के देशों में सुख व शांति रहेगी, पूर्व के देशों में अशांति रहेगी, उत्तर व पश्चिम के देशों में पीड़ा रहेगी। 


 
मंगल के अपनी नीच राशि कर्क में भ्रमण करने से जानवरों पर कष्ट आएगा। सभी अनाजों के भावों में तेजी रहेगी। बुध भी कर्क राशि में भ्रमण करेगा अत: जनता के सुख में कमी आएगी। लोगों को विविध प्रकार के कष्ट उठाने पड़ेंगे। 
 
शुक्र ग्रह के कर्क राशि पर भ्रमण करने से सभी रस पदार्थ महंगे होंगे। अनाज सस्ते होंगे। शुक्र-बुध व सूर्य के एक ही राशि पर भ्रम करने से अनाज के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। 
 
 

 



4 ग्रह (सूर्य-मंगल-शुक्र-बुध) एक ही राशि पर होने के परिणामस्वरूप प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी व देश-विदेश में आतंकी हमले होंगे। 
 
बुध 5 अगस्त को राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिसके फलस्वरूप सूत, कपड़े, रुई, चांदी, स्वर्ण व देवदार महंगे होंगे। कपूर के भाव कम होंगे। 
 
18 अगस्त को सूर्यदेव भी अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसके फलस्वरूप पश्चिम के देशों में सुभिक्ष आदि का सुख होगा। उत्तर व पूर्व के देशों में अशांति रहेगी। दक्षिण के देशों में युद्धादि का भय रहेगा। 
 
इस माह तेज हवा के साथ कहीं खंड वर्षा व कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। शुक्र की स्थिति से जलप्लावन से नुकसान होगा।
 
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होगी। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!