Hanuman Chalisa

अगस्त माह ज्योतिष की नजर से : देश-विदेश, मंदी-तेजी, कारोबार जानिए सब एक साथ

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अगस्त प्रथम सप्ताह में उत्तर के देशों में सुख-शांति रहेगी, दक्षिण-पश्चिम के देशों में कष्ट रहेगा एवं पूर्व के देशों में युद्धादि का भय रहेगा। तुअर, चना, बाजरा, मनुक्का, चारौली एवं जौ के भावों में तेजी रहेगी। सोना, पीतल व हल्दी के भावों में तेजी-मंदी रहेगी।
 
विश्व में अगस्त माह में महिलाओं व बच्चों पर कष्ट रहेगा। भारत में निवेश करने वाले देशों को लाभ मिलेगा विज्ञान के क्षेत्र में यह माह परेशानीदायक रहेगा व नाना प्रकार के कष्टों से गुजरेगा।
 
भारत में आंतरिक झगड़ों में वृद्धि होगी जिसका लाभ राजनीतिक दल लेंगे व आम जनता को कष्ट रहेगा, साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में उच्चस्तर पर परिस्थिति बहुत नाजुक रहेगी। राजनेता एक-दूसरे पर दोषारोपण करेंगे व कई परिवर्तन होंगे जिसका प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा। जनता पर कष्ट आएगा।
 
माह के अंतिम सप्ताह में पूर्व के देशों में शांति रहेगी। पश्चिम के देशों में जनता परेशान रहेगी। दक्षिण के देशों में आंतरिक झगड़े होंगे। मूंग, रुई, चावल, मसूर, अरहर, तिल्ली, लोहे के भाव में कमी आएगी। तांबा, गेहूं, कपड़ा व घी के भावों में तेजी रहेगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल चाल से देखें तो कहीं-कहीं वर्षा से जनजीवन में कष्ट रहेगा व कहीं बाढ़ से कहीं पर सूखे से परेशानी आएगी। कहीं प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी। पहाड़ी इलाकों में वर्षा ज्यादा रहेगी व मैदानी भागों में समय-समय पर वर्षा होगी। फसल ठीक रहेगी।
 
हरियाणा, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में वर्षा अच्छी रहेगी। मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक व महाराष्ट्र में वर्षा मध्यम रहेगी एवं उत्तराखंड व पंजाब के कुछ भागों में प्राकृतिक प्रकोप की आशंका बनती है।

ALSO READ: क्या आप अगस्त में जन्मे हैं, जानिए कैसे हैं आप?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

मिथुन संक्रांति 2026: करें ये 5 विशेष दान, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मिल सकती है राहत

देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, करियर-धन पर पड़ सकता है असर

अगला लेख