Hanuman Chalisa

वास्तु के अनुसार घर में अगर ये 10 चीजें हैं तो धन होगा आकर्षित

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (02:56 IST)
Astrology Vastu Tips: हर कोई चहता है कि घर में धन समृद्धि बनी रहे और धन की आवक बरकरार रहे। यदि आप चाहते हैं खूब धन दौलत, घर में रहे बरकत बरकरार और कभी भी नहीं हो धन की कमी तो वास्तु और फेंगशुई के अनुसार घर में रखें मात्र 10 ऐसी वस्तुएं तो करती है धन को आकर्षित। यहां पर कई चीजों को एक साथ भी लिखा गया है। आप उनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
 
1. बांसुरी- शंख- flute and conch : बांसुरी से जहां वास्तुदोष दूर होता है। वहीं, दरिद्रता दूर होकर धन-समृद्धि बढ़ती है। बांसुरी को घर की पूर्व, ईशान या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है।
 
2. गणेश- लक्ष्मी- कुबेर की मूर्ति- Idol of Ganesh Lakshmi and Kuber : माता लक्ष्मी जहां धन की देवी हैं। वहीं, यक्षराज कुबेरदेव देव खजानों के रक्षक और धन के देवता हैं। विघ्नहर्ता गणेशजी से सुख-शांति और धन-समृद्धि में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। तीनों की ही मूर्ति घर में रखने से सुख-शांति और धन-समृद्धि आती है। 
 
3. एकाक्षी नारियल-खड़ी हल्दी- Single Coconut-Stick Turmeric : नारियल श्रीफल कहा जाता है। 'श्री' अर्थात् लक्ष्मी, 'एकाक्षी नारियल' को साक्षात् लक्ष्मी का रूप माना गया है। खड़ी हल्दी बृहस्पति ग्रह को शुभता प्रदान करती है। हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर पूजा स्थल या तिजोरी में रखने से श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
 
4. लक्ष्मी की प्रतीक कौड़ियां- Cowries symbolizing Lakshmi : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। दो कौड़ियों को खुद की जेब में भी हमेशा रखें इससे धन लाभ होगा। 
Elephant
5.हाथी की मूर्ति- Elephant statue : विष्‍णु तथा लक्ष्‍मी को हाथी प्रिय रहा है। शक्‍ति, समृद्धि और सत्ता के प्रतीक हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। घर में ठोस चांदी का हाथी रखने से राहू शांत रहता है और घरन में सुख शांति के साथ धन समृद्धि बनी रहती है।
 
6. मंगल कलश- Mangal Kalash : कलश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ईशान कोण में अष्टदल कमल बनाकर स्थापित किया जाता है। इसमें जलभरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर फिर आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा जाता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिह्न बनाकर, उसके गले पर मौली (नाड़ा) बांधी जाती है।
 
7. वंदनवार- Bandhanwar : आम या पीपल के नए कोमल पत्तों की माला को बंदनवार कहा जाता है। इसे द्वार पर बांधा जाता है। वंदनवार इस बात का प्रतीक है कि देवगण इन पत्तों की भीनी भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। वंदनवार बंधी रखने से घर परिवार में एकता व शांती के साथ ही सुख और समृद्धि बनी रहती है।
8. मछली की मूर्ति- fish sculpture : कई लोग घर में एक्वेरियम में मछली पालते हैं परंतु उससे ज्यादा बेहतर होता है मछली की पीतल या चांदी की मूर्ति बनवाकर घर में रखना। वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार यह मूर्ति घर में खुशहाली और शांति को कायम करके उन्नती के रास्ते खोलती है। मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। घर की दीवार पर मछली के जोडों की पेंटिंग या कोई अच्‍छी तस्वीर भी लगा सकते हैं।
 
9 मनी प्लांट, क्रसुला ओवाटा या बैम्बू प्लांट- Money Plant, Crassula Ovata or Bamboo Plant : मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है।
 
10. सिक्के- coins : अक्सर घरों में लाल रिबन से बंधे सिक्के द्वार पर लटकाए जाते हैं। इसके लटकाने से घर में सुख, संपदा और समृद्धि आती है।  धन-समृद्धि के लिए धन की पेटी (कैश बॉक्स) में तीन सिक्के रखें, जो भाग्य की अभिवृद्धि में सहायक होंगे। ये तीन सिक्के आप हमेशा अपने पास पर्स में रखकर भी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हो और बनते काम बिगड़ रहे हों तो वह भी बनने लगते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत