Hanuman Chalisa

जानिए कौन से ग्रह तय करते हैं कुंडली में नौकरी मिलने का योग?

Webdunia
जीवन में एक वक्त ऐसा जरूर होता है जब हम सोचते हैं कि नौकरी कब लगेगी? या अगर नौकरी छूट गई है तो नई नौकरी कब मिलेगी? इस सभी सवालों का जवाब हमारी कुंडली में छुपा होता है जिसमें ग्रहों की भूमिका खास होता है। राहु और केतु भी इसमें महत्पपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
 
जीवन की कोई भी शुभ या अशुभ घटना राहु और केतु की दशा या अंतरदशा में घटित हो सकती है। यह घटना राहु या केतु का संबंध किसी भाव से कैसा (शुभ या अशुभ) है, इस पर निर्भर करती है। दशम भाव व्यवसाय का भाव माना जाता है अतः दशमेश की दशा या अंतरदशा में नौकरी मिल सकती है। 
 
एकादश भाव धनलाभ का और दूसरा धन का माना जाता है अतः द्वितीयेश और एकादशेश की दशा या अंतरदशा में भी नौकरी मिल सकती है। ग्रहों का गोचर भी महत्वपूर्ण घटना में अपना योगदान देता है। गोचर: गुरु गोचर में दशम या दशमेश से नौकरी मिलने के समय केंद्र या त्रिकोण में होता है।
 
अगर जातक का लग्न मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, वृष या तुला हो, तो जब भी शनि और गुरु एक-दूसरे से केंद्र या त्रिकोण में हों, तो नौकरी मिल सकती है अर्थात नौकरी मिलने के समय शनि और गुरु का एक-दूसरे से केंद्र या त्रिकोण में होना अति आवश्यक है।  
 
नौकरी मिलने के समय शनि या गुरु या दोनों का दशम भाव और दशमेश दोनों से या किसी एक से संबंध होता है। नौकरी मिलने के समय शनि और राहु एक-दूसरे से केंद्र या त्रिकोण में होते हैं। नौकरी मिलने के समय जिस ग्रह की दशा और अंतरदशा चल रही है उसका संबंध किसी तरह दशम भाव या दशमेश से या दोनों से होता है।
 
- आचार्य डॉ. संजय 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख