Hanuman Chalisa

सोते समय सिरहाने इन 10 में से 1 चीज रखने से मिलेगी सफलता

Webdunia
Takiye ke niche rakhe ye vastuye 
 
Vastu Remedies : वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ वस्तुओं को सिरहाने रखकर सोने से जहां शारीरिक और मानसिक सेहत में फायदा मिलता है। वहीं, सौभाग्य के जागृत होने के साथ ही धन-समृद्धि के योग भी बनते हैं।

आओ जानते हैं कि कौनसी शुभ 10 चीजें रखने से चमक जाती है किस्मत। Astrology 
 
1. पानी का लोटा : आप अपने सिरहाने तांबे के लोटा में पानी भरकर रखें और सुबह उसे किसी पेड़ पौधे में डाल दें। ऐसा करने से सेहत में लाभ मिलता है।
 
2. चाकू : ऐसा कहा जाता है कि यदि आप या बच्चे सोते समय सपने में चौंक कर उठ जाते हैं या डरावने सपने आते हैं तो उनके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु जरूर रखें।
 
3. लहसुन : लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि आप लहसुन की कुछ कलियां अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं तो आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। उसे जेब में रखकर सोने से भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 
 
4. सौंफ : तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहुदोष समाप्त हो जाता है। इससे बुरे सपनों में भी राहत मिलती है और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है।
 
5. हरी इलायची : सौंफ के अलावा तकिये के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
 
6. दूध : रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें, और दूध से भरे इस गिलास को, सिरहाने रखकर सो जाएं। गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाए। सुबह उठकर, नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं, इसके बाद इस दूध को ले जाकर,किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। 7 रविवार तक यह उपाय करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
 
7. सिक्का : अगर आपको किसी रोग ने घेर लिया हैं तो सोते समय अपना सिरहाना पूर्व दिशा की ओर रखें। वहीं अपने सोने वाले कमरे में एक छोटी कटोरी में सेंधा नमक-एक रुपए का सिक्का रखें। आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। 
 
8. मूली : जब जन्मपत्री में राहु कुंडली के पांचवें घर में हो और संतान सुख में कठिनाई आ रही है तो ऐसी स्थिति में 40 दिनों तक 5 मूली पत्नी के सिरहाने रखें और सुबह मूली को शिव मंदिर में रख आएं। इससे संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ेगी। इस उपाय से डरावने सपने आना भी बंद हो जाते हैं।
 
9. सुगंधित फूल : सोने के पूर्व तकिये के पास सुंगधित फूल रखकर सोएं। इससे शुक्र का प्रभाव बढता और नींद अच्छी आती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। साथ ही यह किस्मत चमकाने वाला उपाय भी है।
 
10. आभूषण : सोते समय यदि आप अपने सिरहाने के नीचे सोने अथवा चांदी का आभूषण रखकर सोते हैं, तो इससे मंगल दोष दूर होता है। तथा इसके शुभ प्रभाव मिलते है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

sleeping tips 
 

ALSO READ: चैत्र नवरात्रि पर जानिए घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

ALSO READ: 30 मार्च 2023 को होगा गुरु का तारा अस्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख