Hanuman Chalisa
✕

Astro Tips For Exams: परीक्षा में चाहते हैं सफलता, तो आजमाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय

WD Feature Desk
बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (14:17 IST)
pariksha tips : सभी विद्यार्थियों के एक्जाम के दिन बस अब आने वाले हैं और कुछ बच्चों के तो चल भी रहे होंगे। परीक्षा के समय सभी छात्र यही चाहते हैं कि उन्हें हर हाल में सफलता प्राप्त हो, सफलता मिलनी भी चाहिए क्योंकि वे मेहनत भी बहुत करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार ऐसा भी हो जाता है कि अधिक प्रयास करने के बाद भी हमें एक्जाम में अच्छे अंक प्राप्त नहीं होते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसी ही चिंता से जूझ रहे है तो यहां प्रस्तुत हैं ज्योतिष के कुछ खास उपाय।ALSO READ: Astrology 2025: 18 मई से राहु का गोचर, सतर्क रहें इन 5 राशियों के लोग, करें 3 अचूक उपाय
 
जी हां, सही पढ़ा आपने ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

आइए यहां जानते हैं कुछ खास ज्योतिषीय उपाय, जिन्हें आजमा कर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं...
 
1. पूर्व या उत्तर दिशा में पढ़ाई : पढ़ाई के समय विद्यार्थियों का मुंह पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। 
 
पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करने से सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है तथा सब्जेक्ट/विषय जल्दी याद होता है। उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करने से मन की एकाग्रता में वृद्धि होती है।
 
2. पीला रंग : बुध ग्रह का रंग पीला है, जो बुद्धि का कारक है। इसलिए पढ़ाई के कमरे में पीले रंग का प्रयोग करना अतिशुभ माना जाता है।   
 
3. मां सरस्वती की पूजा : रोज सुबह स्नानादि करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने धूप-दीप, देसी घी का दीया जलाकर परीक्षा में अच्छे अंक आने की प्रार्थना कर मन लगाकर पढ़ाई प्रारंभ करें, इससे भी सफलता हासिल हो सकती है।
 
4. मंत्र जाप : पढ़ाई के अच्छे अंक पाने हेतु गायत्री मंत्र और सरस्वती मंत्र का जाप करने से बुद्धि तेज होती है और याददाश्त मजबूत होती है।
 
5. हनुमान जी का पूजन : हनुमान जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। इस कारण उनकी पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: परीक्षा में सफलता के लिए स्टडी का चयन करते समय इन टिप्स का रखें ध्यान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

3 ग्रह, 3 राजयोग और बड़ा सरप्राइज! जानिए किन राशियों को मिलने जा रहा है बंपर दिवाली गिफ्ट

बुध की उल्टी चाल से मचेगी हलचल! जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

24 October Birthday: आपको 24 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

अगला लेख