Dharma Sangrah

धनवान, सुखी और प्रसन्न रहना चाहते हैं तो इन 5 बातों से बचें

Webdunia
हमारी भारतीय परंपरा में कुछ ज्ञान की बातें पीढ़ी दर पीढ़ी आती रही हैं। ये बातें हमारे बुजुर्गों ने उनके बुजुर्गों के मुख से सुनी है। इन बातों की सत्यता पर संदेह हो सकता है लेकिन इन्हें मानने में किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं है। आखिर यह हमारे सुखमय जीवन से जुड़ी है। पेश है कुछ उपयोगी ज्ञान-   
 
* एक वस्त्र धारण करके न तो भोजन करें, न यज्ञ करें, न अग्नि में आहुति दें, न स्वाध्याय करें, न पितृ तर्पण करें और न देवार्चन ही करें। 
 
* लक्ष्मी की इच्‍छा रखने वाले को रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए।
 
* जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल उठकर गाय, घी, दही, सरसों तथा राई का स्पर्श करता है, वह पाप से मुक्त हो जाता है। लक्ष्मी को चाहने वाला मनुष्य घी को जूठे हाथों से न छुए।
 
* गौओं को सदा दान करना चाहिए। उनकी रक्षा करना चाहिए तथा उनका पालन-पोषण करना चाहिए। जो मनुष्य गौ की सेवा करता है, उसे गौ अत्यंत दुर्लभ वर प्रदान करती हैं। वह पुत्र धन, विद्या, सुख आदि जिस-जिस वस्तु की इच्‍छा करता है वह सब उसे प्राप्त हो जाती है। गाय को कभी भी अस्वच्छ हाथों से स्पर्श न करें। 
 
अपने न्यायपूर्वक उपार्जित धन का दसवां भाग भगवान की प्रसन्नता के लिए किसी सत्कर्म में लगाना चाहिए। तीर्थक्षेत्र में जाने पर मनुष्य को सदैव स्नान, दान, जप आदि करना चाहिए अन्यथा वह रोग, दरिद्रता आदि दोषों का भागी होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

अगला लेख