biodatamaker

अपार धन की चाहत रखते हैं, तो जरूर करें ये 12 शुभकार्य...

Webdunia
धन पाने की चाहत किसे नहीं होती, हर कोई चाहता है कि उसके पास अपार धन और संपत्त‍ि हो। लेकिन कई बार अथक प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। जहां प्रयास खत्म हो जाते हैं, वहां कई बार उपाय काम आते हैं। धन कमाने के कई उपाय प्रचलित हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कोई एक सटीक उपाय जो आसान हो और उनके द्वारा किया जा सके।
 
इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 12 उपाय, जो आपकी इच्छा का पूरा कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा से किसी 1 को भी अपना सकते हैं। आप बस नियमित उसका पालन करें। जानिए उपाय -  
 
 
1 प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बिलपत्र और अक्षत (चावल) चढ़ाएं।
 
2 महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें।
 
3 सप्ताह का कोई भी 1 व्रत करें। सोमवार करेंगे तो धन के कारक चंद्रमा प्रसन्न होंगे। मंगल करेंगे तो बजरंगबली, बुध करेंगे तो श्री गणेश, गुरु करेंगे तो विष्णु जी, शुक्र करेंगे तो मां लक्ष्मी, शनि करेंगे तो शनि देव, रविवार करेंगे तो सूर्य प्रसन्न होकर धन, सुख और सौभाग्य का वरदान देंगे।  
 
4 अनामिका उंगली में सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी पहनें।
 
5 शाम को किसी भी नजदीकी मंदिर में दीपक लगाएं।
 
6 पूर्णिमा को चंद्र का पूजन करें।
 
7 श्रीसूक्त का पाठ करें।
 
श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें।
 
कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
 
10 किसी की बुराई करने से बचें।
 
11 पूर्णत: धार्मिक आचरण बनाएं रखें।
 
12 घर में साफ-सफाई बनाएं रखें इससे धन स्थाई रूप से आपके घर में रहेगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

अगला लेख