dharma sangrah

अप्रैल 2018 कैसा होगा देश-विदेश के लिए, जानिए...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
* अप्रैल माह के सितारे जानें ज्योतिष की नजर से...
 
अप्रैल माह अमेरिका के लिए उन्नति वाला रहेगा। स्विट्जरलैंड, इराक, ईरान व अफगानिस्तान में संघर्ष रहेगा। पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, तुर्की व बर्मा आदि देशों में अशांति व युद्धादि का भय रहेगा। दुबई, नेपाल, चीन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया व लंदन में शांति व सुख रहेगा। विश्व के अन्य देशों में स्त्री व बच्चों को सुख रहेगा।
 
भारत का इस माह विश्व में दबाव कम रहेगा। चीन व पाकिस्तान दबाव बनाएंगे। आतंक पर भारत का दबाव कम नजर आएगा। विश्व स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी। कृषक वर्ग में परेशानी आएगी।
 
14 अप्रैल, शनिवार से सूर्य के अश्विनी नक्षत्र में आने से अलसी, तिल, तेल, सोना, चांदी, लोहा, तांबा, नारियल व सुपारी में तेजी रहेगी। 15 अप्रैल में बुध मार्गी होने से रुई, गेहूं, जौ, चना व अनाज में तेजी रहेगी। रेशम, तेल, अलसी, गुड़, मूंगफली व कपूर में मंदी आएगी। शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में होने से जौ, चावल, हींग, तेल, तिल व सरसों में मंदी आएगी। 19 अप्रैल से गुड़ व शकर में भारी तेजी व कपास में मंदी आएगी।
 
25 अप्रैल, बुधवार से मंगल के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से रुई में विशेष तेजी रहेगी एवं धान्य, घी, तेल, सरसों व उड़द में भी हल्की तेजी रहेगी। 27 अप्रैल, शुक्रवार से सूर्य के भरणी, बुध के रेवती एवं शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में होने से सोना, चांदी, तांबा, मूंगा, पीतल, चादर, गेहूं, जौ, चावल, चना, मोठ, अलसी, रुई, सरसों, गुड़, शकर, घी, लालमिर्च में तेजी एवं दाख, सुपारी, नारियल, ऊन, तिल एवं तेल में मंदी आएगी।
 
इस माह कुंडली को बादल चाल की से देखें तो पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान अधिक रहेगा, मैदानी भागों में तापमान सुबह-शाम कम रहेगा व दोपहर में अधिक तापमान रहेगा। दिल्ली, उत्तराखंड व अंडमान द्वीप समूह में अप्राकृतिक घटना होने के योग बनते हैं।

ALSO READ: खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे जातक...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

अगला लेख