Hanuman Chalisa

April 2020 and astrology: अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

Webdunia
april 2020


अप्रैल महीने का आरंभ ग्रहों की शुभ स्थिति में हुआ है। इस महीने सूर्य राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के संयोग के बीच अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते है...
मेष राशि :  क्रोध पर काबू नहीं रखेंगे तो परिवार और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना होगा।  सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका उत्साह और जोश बढेगा। अटके कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के बनने से आपका मन आनंदित होगा।

वृष राशि : सुख और आनंद प्राप्त होगा इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम में बाधा आएगी। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होते रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि : यह महीना अनिश्चितताओं भरा रहेगा। मन में कई तरह से उलटे-सीधे विचार आएंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, खान-पान और आराम का ध्यान रखें। पैसा बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पैसा निकलता जाएगा जिससे मन खिन्न हो सकता है। पारिवारिक उलझनों को लेकर आप परेशान रहेंगे।
कर्क राशि : प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे अप्रैल का महीना आपके लिए शुभ रहेगा। गुरु की शुभ दृष्टि राशि पर होने से नौकरी-व्यापार में आप प्रगति करेंगे। बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। सामाजिक क्षेत्र और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। इस महीने धर्म-कर्म में भी आप अधिक रुचि लेंगे। अधिकारी वर्गों से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : महीने के पहले भाग में स्वास्थ्य विकार और कई तरह की चिंताएं रहेंगी। उलटे-सीधे खर्च होंगे। किसी संबंधी से वाद-विवाद हो सकता है। लेकिन 13 अप्रैल से सूर्य के मेष में आने से आपके खुशियों के दिन आरंभ हो जाएंगे। भाग्य आप पर मेहरबान होता दिखेगा। कई दिनों से रुका काम बनेगा। परिवार में खुशियों का महौल बनेगा

कन्या राशि : इस महीने आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि हो रही है जिससे आध्यात्मिक भाव का विकास होगा। वाणी में मधुरता और विचारों में सद्भाव रहेगा जिसका जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन राशि स्वामी बुध के नीच होने से आपको सगे-संबंधियों से वाद-विवाद में नहीं उलझना चाहिए।
तुला राशि :  एक तरफ जहां पारिवारिक उलझनें रहेंगी वहीं दूसरी ओर सेहत को लेकर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक उलझनों का भी सामना करना होगा। अनावश्यक ही विचारों के उलझन में खोए रह सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग आत्मबल प्रदान करेगा।
वृश्चिक राशि : अप्रैल आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य आमतौर पर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पद लाभ और धन वृद्धि का योग बना है। उच्च अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन घरेलू मामलों में उलझन की स्थिति रहेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि : इस महीने कार्यक्षेत्र में चिंता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य अटके रह सकते हैं। आर्थिक विषयों को लेकर भी आप चिंता में रहेंगे। निकट बंधुओं से मनमुटाव हो सकता है। पूजा-पाठ से मन उचाट रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में नोंक-झोंक के साथ प्यार बना रहेगा।
मकर राशि : अप्रैल का महीना कई मोर्चे पर आपके लिए अनुकूल है तो कई मोर्चे पर संघर्षपूर्ण। नौकरी व्यवसाय में धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम का दबाव रहने से आप व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा। क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी हो सकती है।
कुंभ राशि :  धन के मामले में सावधानी से निर्णय लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। पूजा-पाठ और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आप अधिक एक्टिव होंगे और अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
मीन राशिः  मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। उतावलेपन और क्रोध की वजह से बना काम भी आप बिगाड़ लेंगे, इसलिए संयम से काम लें। कुछ उलटे सीधे खर्च भी इस महीने होने वाले हैं। सरकारी मामलों में कोई जोखिम लेने से बचें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

अगला लेख