Hanuman Chalisa

आ रही है अमावस्या, पढ़ें पांच सरलतम उपाय...

Webdunia
* समस्त कष्टों का निवारण करेंगे सोमवती अमावस्या के ये 5 उपाय...
 
जिस अमावस्या को सोमवार हो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है और मंगलवार को आने वाली अमावस्या को भौमवती अमावस्या कहा जाता है। पुराणों में इस दिन का विशेष महत्व  बताया गया है। हमारे शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ विशेष प्रयोग बताए गए हैं जिनसे  जीवन के समस्त कष्टों का निवारण किया जा सकता है। इस बार चैत्र मास की अमावस्या कई  स्थानों पर 27 मार्च, सोमवार तथा 28 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

जानिए चैत्र नवरात्रि पर्व 29 मार्च को ही क्यों मनाएं?, पढ़ें ज्योतिष विश्लेषण...
 
प्रस्तुत है कुछ सरल उपाय :- 
 
पहला उपाय :- 
 
प्रात: पीपल के वृक्ष के पास जाइए, उस पीपल के वृक्ष को एक जनेऊ दीजिए और एक जनेऊ भगवान विष्णु के नाम भी उसी पीपल को अर्पित कीजिए। फिर पीपल और भगवान विष्णु की प्रार्थना कीजिए। तत्पश्चात 108 बार पीपल वृक्ष की परिक्रमा करके, शुद्ध रूप से तैयार की गई एक मिठाई पीपल के वृक्ष को अर्पित कीजिए। 
 
परिक्रमा करते वक्त बोलने का मंत्र :- 
* ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 

गुड़ी पड़वा से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं...
 
परिक्रमा करते समय इस मंत्र का जाप करते जाइए। 108 परिक्रमा पूरी होने के बाद पीपल और भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए अपने हाथों हुए जाने-अनजाने अपराधों की क्षमा मांगिए। सोमवती अमावस्या के दिन की गई इस पूजा से जल्दी ही आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होने लगती है।
 
 

 


दूसरा उपाय :- 
 
* इस दिन अपने आसपास के वृक्ष पर बैठे कौओं और जलाशयों की मछलियों को (चावल और घी मिलाकर बनाए गए) लड्डू दीजिए। यह पितृ दोष दूर करने का उत्तम उपाय है। 
 
तीसरा उपाय :- 
पितृ दोष की शांति के लिए अमावस्या के अतिरिक्त भी प्रति शनिवार पीपल के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। 
 
चौथा उपाय :- 
 
* सोमवती अमावस्या के दिन दूध से बनी खीर दक्षिण दिशा में (पितृ की फोटो के सम्मुख) कंडे की धूनी लगाकर पितृ को अर्पित करने से भी पितृ दोष में कमी आती है। 
 
पांचवां उपाय :- 
 
* अमावस्या के दिन एक ब्राह्मण को भोजन एवं दक्षिणा (वस्त्र) दान करने से पितृ दोष कम होता है। 
 
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

अचानक बदलने वाली है इन 5 राशियों की तकदीर, ग्रहों का बड़ा संकेत

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

लिंगायत समाज के संस्थापक बसवेश्वर महाराज के बारे में 6 रोचक बातें

मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन: क्या वाकई यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रांति?

करियर का चुनाव और कुंडली का दसवां भाव: ग्रहों के अनुसार चुनें सही कार्यक्षेत्र

सभी देखें

नवीनतम

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी का अद्भुत महत्व: 5 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, सभी देवताओं का मिलेगा आशीर्वाद

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2026: अप्रैल के अंतिम हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें किसका चमकेगा करियर

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी 2026: व्रत नियम, पूजा मुहूर्त, विधि और खास बातें

अगला लेख