Hanuman Chalisa

Amavasya 2021 : वर्ष 2021 में कब-कब है अमावस्या, जानिए List

Webdunia
हमारे पौराणिक शास्त्रों में प्रतिमाह आने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। कृष्ण पक्ष में आने वाली इस अमावस्या के संबंध में ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रेतात्माएं अधिक सक्रिय रहती हैं, अत: चौदस और अमावस्या के दिन बुरे कर्म तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। चौदस, अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य, मंत्र जाप तथा पूजा-पाठ अधिक से अधिक करने पर जोर दिया जाता है। 
 
इन दिनों पितृ तर्पण, नदी स्नान और दान-पुण्य आदि करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। इतना ही नहीं यह तिथि पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक मानी गई है। अत: पितृ कर्म के लिए यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है वर्ष 2021 में आने वाली समस्त अमावस्या तिथियों की सूची। आइए पढ़ें- 
 
 
अमावस्या वर्ष 2021 की समग्र सूची-
 
दर्श अमावस्या- 12 जनवरी 2021, मंगलवार। 
 
पौष अमावस्या- 13 जनवरी 2021, बुधवार।
 
दर्श अमावस्या, माघी अमावस्या- 11 फरवरी 2021, गुरुवार।
 
फाल्गुनी अमावस्या- 13 मार्च 2021, शनिवार।
 
दर्श अमावस्या- 11 अप्रैल 2021, रविवार।
 
चैत्र अमावस्या- 12 अप्रैल 2021, सोमवार।

वैशाख अमावस्या- 11 मई 2021, मंगलवार।
 
ज्येष्ठ अमावस्या- 10 जून 2021, गुरुवार।
 
आषाढ़ अमावस्या- 9 जुलाई 2021, शुक्रवार।
 
श्रावण अमावस्या- 8 अगस्त 2021, रविवार।


भाद्रपद अमावस्या-06/07 सितंबर 2021, सोमवार-मंगलवार।
 
आश्विन अमावस्या- 06 अक्टूबर 2021, बुधवार।
 
कार्तिक अमावस्या- 04 नवंबर 2021, गुरुवार।
 
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसंबर 2021, शनिवार। 
 
वर्षभर में आने वाली सभी अमावस्या स्नान-दान के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होती है। अत: इस समयावधि में पितृ तर्पण और दान-पुण्य करके इसका लाभ लेने से जीवन में शुभ समय का आगमन होता है। 
 
ALSO READ: जीवन में शुभता लाना है तो पढ़ें श्री बजरंग बाण का चमत्कारी पाठ

ALSO READ: ड्राइंग रूम में लगाएं इन 10 में कोई एक चित्र, होंगे फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

12 June Birthday: आपको 12 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत: मुहूर्त से लेकर कथा तक, जानें व्रत की पूरी जानकारी

क्या 2027-2028 में होगा सत्ता परिवर्तन? ज्योतिषीय गणनाएं दे रही हैं बड़े संकेत

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्‍या कहता है अंक शास्त्र?

अगला लेख