Hanuman Chalisa

अक्षय तृतीया के दिन शादी, खरीदी और गृह प्रवेश होते हैं शुभ, जानिए काम की बात

Webdunia
Akshaya tritiya kharidari ka muhurat kya hai : वर्ष में साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त होते हैं। यानी इस दिन पूरे दिन ही मुहूर्त होते हैं। इसीलिए इन दिनों का महत्व बढ़ जाता है। इस साढ़े तन दिनों में से एक है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षया तृतीया। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार अक्षया तीज 3 मई 2022 मंगलवार को है। इस दिन 3 राजयोग और तीन शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन ग्रहों के दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में शादी करना, खरीदी करना और गृह प्रवेश करना बहुत ही शुभ होगा।
 
 
स्वयं सिद्ध मुहूर्त (Akshaya tritiya Muhurt 2022): 3 मई 2022 दिन मंगलवार को वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो अगले दिन 03:17 AM तक रहेगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। यानी की पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं।
 
 
अक्षय तृतीया का दिन साल के उन साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है जो सबसे शुभ माने जाते हैं। इस दिन पूरे दिन अधिकांश शुभ कार्य किए जा सकते हैं। साढ़े तीन मुहूर्त अर्थात चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अर्थात गुड़ी पड़वा, दशहरा, अक्षय तृतीया और कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा का आधा भाग। ये कुछ ऐसी तिथियां हैं जबकि मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।
 
Vivah Muhurat 2022
काम की बात (Akshaya tritiya par kya karen ) : 
1. इस दिन अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अत्यंत शुभ मुहूर्त होता है। 
 
2. इस शुभ मुहूर्त में नूतन गृह प्रवेश, गृह निर्माण, दुकान अथवा प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं। 
 
3. इस दिन नए आभूषण की खरीदी, नए व्यापार का आरंभ करना भी लाभदायी होता हैं।
 
4. अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ स्नान तथा पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। अत: इस दिन यह कार्य अवश्य करें।
 
5. इस दिन भूमि, भवन और वाहन खरीदना भी शुभ होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जून, 2026)

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अगला लेख