Hanuman Chalisa

अक्षय तृतीया पर 4 दुर्लभ महासंयोग, जानें कैसे होंगे...

श्री रामानुज
9 मई अक्षय तृतीया है और इसी दिन 4 दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। इस तिथि पर 46 वर्ष बाद एक साथ चार संयोग बनेंगे। अक्षय तृतीया के दिन बुध का पारगमन होने जा रहा है। इस पारागमन के दौरान तीन अन्य योग भी बनने जा रहे हैं।


वर्ष 1970 में भी 9 मई को होने वाले इन योगों की तरह ही स्थिति बनी थी। बुध और सूर्य कुंडली में एक साथ होने पर बुधादित्य योग कहलाता है। इस बार बुध का पारागमन वृषभ राशि में हो रहा है। इसलिए यह वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष फलकारी है।
 
बुध, शुक्र की होगी युति बना रही हैं दुर्लभ संयोग : अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि में उच्च के सूर्य के साथ बुध और शुक्र की भी युति बनेगी। यह इस दिन सूर्य उदय से प्रारंभ होकर अगले दिन 10 मई को सुबह 4 बजकर13 मिनट तक रहेगा। इसके प्रभाव से चांडाल योग के प्रभाव से भी राहत मिलेगी।

वक्रीय चल रहे गुरु भी इस दिन शाम 5 बजकर 44 बजे से मार्गी (सीधे) हो जाएंगे। इसकी वजह से चांडाल योग के प्रभाव से लोगों को राहत मिलेगी। इस दिन मृगसिरा नक्षत्र में अमृत कुंभ योग भी बनने जा रहा है। 12 वर्ष बाद बनने वाले इस योग का निर्माण उच्च सूर्य के मेष राशि में होने पर, सोमवार का दिन और सर्वार्थ सिद्घि योग रहने से होता है। यह सुख-समृद्धि का भी कारक है। 
 
क्या होता है पारागमन : जब बुध ग्रह सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है। साथ ही सूर्य, पृथ्वी और बुध एक सीधे में आते है॥ तब सौरमंडल में बुध ग्रह सूर्य पर एक काले धब्बे (बिम्ब) के समान गुजरता हुआ दिखाई देता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 29 June to 05 July 2026: 29 जून से 05 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Bada Mahadev 2026: क्यों मनाया जाता है बड़ा महादेव पूजन, जानें रहस्य और विधि

Weekly Numerology Horoscope: 29 जून से 5 जुलाई 2026 का अंक राशिफल: जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 जून, 2026)

27 June Birthday: आपको 27 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख