sawan somwar

अहोई अष्टमी की 8 बड़ी बातें और आज के शुभ संयोग

Webdunia
Ahoi vrat
 
वर्ष 2022 में 17 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। यह शुभ पर्व व्रत संतान के अच्छे जीवन, सुरक्षा, लंबी उम्र और आरोग्य के लिए किया जाता है। इस दिन अहोई माता का पूजन-अर्चन किया जाता है।

आइए जानें 8 बड़ी बातें... Ahoi Ashtami 2022
 
1. भगवान गणेश प्रथम पूजनीय है, अत: अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता से पहले श्री गणेश की पूजा करना ना भूलें।
 
2. अहोई अष्टमी के दिन निर्जला रहें। ऐसा करने से संतान को लंबी आयु का वरदान तथा समृद्धि प्राप्त होती है। 
 
3. अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य देते हैं। तारों के निकलने के बाद ही अपने उपवास खोलें, तभी पानी या भोजन ग्रहण करें।
 
 
4. अहोई अष्टमी के दिन अपने सास-ससुर के लिए बयाना जरूर निकालें। अगर आपके सास-ससुर ना हों तो अपना बायना किसी पंडित या किसी बुजुर्ग को दें।
 
5. अहोई अष्टमी के दिन व्रत कथा सुनते समय 7 तरह के अनाज अपने हाथ में रखें। पूजा के बाद इस अनाज को किसी गाय को खिला दें।
 
6. अहोई अष्टमी के दिन पूजा करते समय अपने बच्चों को पास बिठाएं और अहोई माता को भोग लगाने के बाद वो प्रसाद उन्हें खिलाएं।
 
 
7. अहोई अष्टमी के दिन पूजन के बाद किसी ब्राह्मण या गाय को खाना जरूर खिलाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। निर्धन व्यक्ति को दान अवश्य दें। 
 
8. अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी को बिल्कुल भी हाथ न लगाएं और न ही इस दिन खुरपी से कोई पौधा भी उखाड़ें। 
 
अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त संयोग-
 
अहोई अष्टमी व्रत प्रारंभ- 17 अक्टूबर 2022, सोमवार
ब्रह्म मुहूर्त- 04.43 ए एम से 05.33 ए एम तक।
अभिजित मुहूर्त- 11.43 ए एम से 12.29 पी एम तक।
गोधूलि मुहूर्त- 05.38 पी एम से 06.02 पी एम तक।
अमृत काल- 18 अक्टूबर 02.31 ए एम से 18 अक्टूबर 04.19 ए एम तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग 18 अक्टूबर 05.13 ए एम से 06.23 ए एम तक।
प्रातः- 05.08 ए एम से 06.23 ए एम तक।
विजय मुहूर्त- 02.01 पी एम से 02.46 पी एम तक।
सायाह्न संध्या 05.50 पी एम से 07.05 पी एम तक।
निशिता मुहूर्त- 11.41 पी एम से 18 अक्टूबर 12.32 ए एम तक। 

ALSO READ: अहोई अष्टमी कब है, जानिए पाना, पवित्र मुहूर्त, पूजा विधि और पारण समय के साथ सभी जानकारी एक साथ

ALSO READ: Ahoi Ashtami 2022 : कब है अहोई अष्टमी, क्या है कथा, पढ़ें आरती और मंत्र

Vrat Festival 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख