biodatamaker
✕

achala saptami 2021: अचला सप्तमी के दिन कैसे करें पूजन, जानिए सरल विधि

Webdunia
achala saptami 2021
 
प्रतिवर्ष माघ शुक्ल सप्तमी को अचला सप्तमी/रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इसे सूर्य सप्तमी, रथ आरोग्य सप्तमी, सूर्यरथ सप्तमी आदि नामों से भी जाना जाता है। अगर यह सप्तमी रविवार के दिन आती हो तो इसे अचला भानू सप्तमी भी कहा जाता है। 
 
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान सूर्य ने इसी दिन सारे जगत को अपने प्रकाश से अलौकित किया था। इसीलिए इस सप्तमी को सूर्य जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 19 फरवरी, शुक्रवार को पड़ रही है। आइए जानें कैसे करें पूजन इस दिन- 
 
क्या करें इस दिन :-
 
* सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने दैनिक कर्म से निवृत्त होकर घर के आसपास बने जलाशयों के बहते जल में स्नान करना चाहिए।
 
* स्नान के पश्चात भगवान सूर्य की आराधना करें।
 
* भगवान सूर्य को अर्घ्य दान करें।
 
* शुद्ध घी का दीपक प्रज्ज्वलित कर कपूर, लाल पुष्प आदि से सूर्य का पूजन करें। 
 
* दिन भर भगवान सूर्य का गुनगान करें। सूर्य मंत्र- ॐ घृणि सूर्याय नम: अथवा ॐ सूर्याय नम: का 108 बार जाप करें।
 
* आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
* अपनी शक्ति अथवा स्वेच्छा नुसार गरीबों को दान-दक्षिणा दें।
 
* इस दिन व्रतधारियों को नमकरहित एक समय एक अन्न का भोजन अथवा फलाहार करने का विधान है।

ALSO READ: Achala Saptami 2021 : अचला सप्तमी को मनाने के क्या हैं पौराणिक कारण

ALSO READ: Ratha saptami 2021 : भगवान सूर्य की जयंती पर करें ये 5 कार्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

21 October Birthday: आपको 21 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख