Hanuman Chalisa

8 Bad Habits : क्या आपमें भी है 8 गंदी आदतें, तुरंत बदल डालिए वरना...कर सकते हैं शत्रु परेशान

Webdunia
क्या आप भी जहां-तहां थूकने की आदत के शिकार हैं, क्या आप भी चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर पटक देते हैं, क्या आप भी गीले पैरों से बिस्तर पर चढ़ जाते हैं... तुरंत बदल डालिए 8 आदतें क्योंकि ऐसी आदतें ही आपके जीवन में परेशानी कारण हैं.. धन का आगमन तो रूकता ही है दरिद्रता का घर में निवास हो सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं, आइए पढ़ें विस्तार से... 
 
1.अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है कि आपको यश, सम्मान, प्रगति और वैभव कभी नहीं मिलने वाला, अगर मुश्किल से मिल भी गया तो तो कभी टिकेगा ही नहीं। वॉश बेसिन में ही यह काम करना चाहिए। 
2. जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन वहीं उसी जगह पर छोड़ने की आदत होती है उनको सफलता कभी भी स्थायी रूप से नहीं मिलती। बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग अच्छा नाम नहीं कमा पाते। अगर आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रख आते हैं तो चन्द्रमा और शनि का आप सम्मान करते हैं। 
3. जब भी हमारे घर पर कोई भी बाहर से आए चाहे मेहमान हो या कोई काम करने वाला, उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाएं। ऐसा करने से हम राहू का सम्मान करते हैं। जो लोग बाहर से आने वाले लोगों को स्वच्छ पानी हमेशा पिलाते हैं उनके घर में कभी भी राहू का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। 
4. घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की जरुरत होती है। जिस घर में सुबह-शाम पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य और चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों से डटकर लड़ पाते हैं। जो लोग नियमित रूप से पौधों को पानी देते हैं, उन लोगों को अवसाद, चिंता, तनाव जैसी परेशानियां जल्दी से नहीं पकड़ पातीं। 
5. जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर पटक देते हैं, नाखून चबाते हैं उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करते हैं। इससे बचने के लिए अपने चप्पल-जूते करीने से लगाकर रखें, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। 
6. उन लोगों का राहू और शनि खराब होगा, जो जब भी अपना बिस्तर छोड़ते हैं तो उनका बिस्तर हमेशा फैला हुआ रह‍ता है, सिलवटें ज्यादा होंगी, चादर कहीं, तकिया कहीं, कम्बल कहीं... उसपर ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपड़े तक फैला कर रखते हैं। ऐसे लोगों की पूरी दिनचर्या कभी भी व्यवस्थित नहीं रहती, जिसकी वजह से वे खुद भी परेशान रहते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं। इससे बचने के लिए उठते ही स्वयं अपना बिस्तर समेट दें। 
7. पैरों की सफाई पर हम लोगों को हर वक्त ख़ास ध्यान देना चाहिए, हम में से बहुत सारे लोग यह भूल जाते हैं। नहाते समय अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं, कभी भी बाहर से आएं तो पांच मिनट रुक कर मुंह और पैर धोएं। आप खुद यह पाएंगे कि आपका चिड़चिड़ापन कम होगा, दिमाग की शक्ति बढेगी और क्रोध धीरे-धीरे कम होने लगेगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कभी भी गीले पैरों से बिस्तर पर ना बैठें। पैरों को पूरी तरह से सूखाकर ही बिस्तर पर चढ़ें। 
8. रोज़ खाली हाथ घर लौटने पर धीरे-धीरे उस घर से लक्ष्मी चली जाती है और उस घर के सदस्यों में नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं।  इसके विपरित घर लौटते समय कुछ न कुछ वस्तु लेकर आएं तो उससे घर में बरकत बनी रहती है। उस घर में लक्ष्मी का वास होता जाता है। हर रोज घर में कुछ न कुछ लेकर आना वृद्धि और समृद्धि का सूचक माना गया है। ऐसे घर में सुख और धन हमेशा बढ़ता जाता है और घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख