biodatamaker

7 दिन की 7 रंगोली बनाकर देखिए, चमका देगी आपकी किस्मत, जानिए हर दिन की रंगोली का राज

Webdunia
हर दिन की रंगोली का अपना-अपना महत्व है। यदि आप श्रद्धा से रंगोली बनाते हैं,तो उससे क्या लाभ मिलता है? उसका क्या महत्व है? आइए उसके बारे में जानकारी लें-
       
सोमवार रंगोली: -    
इस रंगोली को बनाने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति होती है। चंद्रमा की पूजा करने की योग्यता आती है। इस रंगोली के मध्य में लिखा गया " क्लीं" ये बीजमंत्र कहलाता है इसका भगवान श्री कृष्ण से रिश्ता होता है। यह बीजमंत्र ज्ञान का कारक है। यह लक्ष्मी बीजमंत्र भी है। लक्ष्मी की कृपा के कारण, इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जब यह रंगोली बनाई जाती है, तो यह एक प्रकार की ऊर्जा पैदा करती है।


मंगलवार रंगोली: -
इस रंगोली से धन तथा शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त होता है। मंगल की पूजा लाभदायक होती है। इसमें बना बीजमंत्र सूर्य की तरह होता है। इस बीजमंत्र में सूर्य की शक्ति तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की शक्ति होती है।


बुधवार रंगोली: -
यह रंगोली सभी प्रकार के शास्त्रों का ज्ञान देती है। पत्नियां घर में सम्मान पाती है, घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। धन हानि होने से बचाव होता है। और बुध ग्रह की पूजा से लाभ होता है।


 गुरुवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से धन लाभ होता है। सारी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती है। गुरु की पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।  


शुक्रवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से बच्चों की शादी में होने वाली अड़चन दूर होती है। बच्चों की सही जगह शादी हो जाती है। जोड़ीदार अच्छा मिलता है। शुक्र ग्रह की पूजा करने का लाभ मिलता है। यह दिन देवी का भी होने से आदि शक्ति का आशीर्वाद हम पर रहता है।


शनिवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भूत, प्रेत, पिशाच बाधा नहीं होती हैं। शनि ग्रह की पूजा करने से लाभ होता है। शनि न्याय का ग्रह माना जाता है, इस ग्रह से कष्ट भी मिलते है, पर अपने सारे दुःख कष्ट को मिटाने की शक्ति इस रंगोली में है। 


रविवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से सारे मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं। सूर्य की पूजा का लाभ मिलता है। आप प्रत्येक दिन सूर्य भगवान के दर्शन करते हैं। इन भगवान में एक अनिर्दिष्ट आत्म-शक्ति छिपी हुई है, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन महसूस कर सकते हैं। सूर्य भगवान की पूजा करने से हमें एक आत्मीय शांति मिलती है। यह सूर्य रंगोली देवता को प्रसन्न करती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

अगला लेख