Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगर आप भी करते हैं अपने जीवन में ये 6 काम, तो निश्चित रूप से होंगे बर्बाद, कभी नहीं आएगी समृद्धि

Advertiesment
दैनिक जीवनचर्या के नियम
प्राचीन काल से ही कुछ शास्त्रगत नियम चले आ रहे हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें कुछ काम करने से निरंतर टोकते हैं लेकिन हम उन्हें अनसुना कर देते हैं जबकि अगर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां चाहते हैं तो इन 6 बातों से परहेज करें। आइए जानते हैं दैनिक जीवनचर्या के कुछ खास नियम-   
 
1. संध्या यानी शाम के समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है।
 
2. रात को दही खाना स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए अनुकूल नहीं रहता है। 
 
3. संध्या समय किया हुआ भोजन रोग उत्पन्न करता है। शाम के समय भोजन व सोने से धन हानि होती है।
 
4. अमावस्या, सक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा आदि पर्वकाल के दिन पेड़-पौधे आदि को नहीं काटना चाहिए काटने से ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।
 
5. भीगे पैर नहीं सोना चाहिए, भीगे पैर सोने से धन हानि होती है। समृद्धि कभी नहीं आती है। 
 
6. दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते हैं, सुश्रुत संहिता अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है पर ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोना निषिद्ध नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवर्तिनी एकादशी : डोल ग्यारस के दिन होता है श्रीकृष्ण का जलवा पूजन