Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Advertiesment
mangal ketu yuti
ज्योतिषीय गणनाओं के दृष्टिकोण से वर्तमान समय एक अत्यंत दुर्लभ और संवेदनशील खगोलीय स्थिति को दर्शा रहा है। सिंह राशि और मघा नक्षत्र में मंगल, केतु तथा देवगुरु बृहस्पति का एक साथ आना लगभग 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देखा जा रहा है। कर्क राशि से सिंह राशि तक इन ग्रहों के संचरण और युति कभी वक्री और कभी मार्गी होकर लंबे काल तक बनी रहने का पिछले 500 वर्षों में पहली बाद देखा गया है। हालांकि मंगल केतु की युति तो बनती रहती है लेकिन उसके साथ बृहस्पति का संचरण और वह भी मघा नक्षत्र में आना इसी के साथ ही शनि का मीन में गोचर और बृहस्पति अतिचारी होना भी एक दुर्लभ संयोग है।

1. दुर्लभ ग्रह गोचर और खगोलीय स्थिति

त्रिग्रही युति: सिंह राशि एवं मघा नक्षत्र में मंगल, केतु और बृहस्पति तीनों ग्रह एक साथ विराजमान हैं।
कर्क से सिंह का दुर्लभ सफर: हाल ही में कर्क राशि (जहाँ मंगल नीच के और गुरु उच्च के थे) में लंबे समय तक साथ रहने के बाद, अब इन ग्रहों का सिंह राशि में प्रवेश हुआ है।
500 साल बाद दोहराव: कर्क और सिंह राशि के क्रम में मंगल, केतु और गुरु का ऐसा दुर्लभ संयोजन पिछले 5 शताब्दियों में नहीं देखा गया है।
अन्य ग्रहों की स्थिति: इसके साथ ही शनि मीन राशि में तथा राहु धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं।
 

2. इतिहास के पन्नों से: जब-जब बनी मंगल-केतु की युति

इतिहास साक्षी है कि जब भी मंगल और केतु का योग बना है, तब-तब वैश्विक स्तर पर बड़े राजनीतिक फेरबदल और सैन्य संघर्ष देखने को मिले हैं:
वर्ष 1821-1822: यूनान का तुर्की साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम और काइओस द्वीप की त्रासदी।
वर्ष 1915 (प्रथम विश्व युद्ध): फ्रांस और जर्मनी के बीच ऐतिहासिक 'वर्दून की लड़ाई' तथा आयरलैंड में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष।
वर्ष 1933 (सिंह राशि में मंगल-गुरु-केतु): जर्मनी की संसद (रीचस्टैग) में भीषण अग्निकांड, आपातकाल की घोषणा, अमेरिकी बैंकिंग संकट और भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वैश्विक हलचल।
वर्ष 2025: 7 जून 2025 को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश कर गए थे, जहाँ केतु पहले से विराजमान थे। 28 जुलाई 2025 तक दोनों ग्रह सिंह राशि में एक साथ (युति में) रहे। इस दौरान दोनों ग्रहों के अत्यंत निकट (डिग्री वाइज पास) आने की अवधि 16 जुलाई से 28 जुलाई 2025 रही। इस दौरान विमान दुर्घटना, भारत पाकिस्तान युद्ध, पहलगाम में आतंकवादी हमला जैसी घटनाएं हुई थी।

3. वैश्विक परिदृश्य और भावी संभावनाएं

सैन्य तनाव व युद्ध के योग: मंगल और केतु की उग्र ऊर्जा के कारण सीमाओं पर आक्रामकता, आतंकी घटनाओं और सैन्य टकराव की स्थितियां बन सकती हैं।
 
बृहस्पति का शांतिदायक प्रभाव: इस बार की विशेष बात यह है कि युति में देवगुरु बृहस्पति भी शामिल हैं। जहाँ मंगल-केतु भ्रम और युद्ध का माहौल बनाएंगे, वहीं बृहस्पति कूटनीतिक वार्ताओं, संधियों और शांति समझौतों की राह भी प्रशस्त करेंगे।
 
प्राकृतिक व अन्य खतरे: जल प्रलय, भूकंप, विमान हादसों तथा अग्निकांड जैसी प्राकृतिक और तकनीकी आपदाओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
 
खगोलीय दृष्टि से यह समय वैश्विक व्यवस्था के पुनर्गठन और शक्ति संतुलन का है। यह महासंयोग जहाँ एक ओर संघर्ष और अनिश्चितता का संकेत देता है, वहीं बृहस्पति की उपस्थिति अंततः शांति और नए समाधानों की उम्मीद भी जगाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय