Hanuman Chalisa
✕

अगले वर्ष 2024 में इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Webdunia
Year 2024 Horoscope: वर्ष 2024 प्रारंभ होने वाला है। इस वर्ष के प्रारंभ में पिंगला नाम का संवत्सर रहेगा और इसके बाद कालयुक्त नामक संवत्सर का प्रवेश होगा। कालयुक्त नामक संवत्सर का राजा मंगल, प्रधानमंत्री शनि रहेगा। अगले वर्ष के ग्रह नक्षत्रों के गोचर के चलते यह माना जा रहा है कि मेष, वृषभ, कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगे लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
 
कर्क राशि : वर्ष 2024 में शनि के प्रभाव और उसकी उल्टी चाल से कर्क राशि के जातकों को बचकर रहना होगा। परिवार में कलह, खर्चों में वृद्धि और नौकरी में तनाव रहने की संभावना है। सहकर्मियों से अनबन रह सकती है। व्यापारी हैं तो सोच समझकर ही निवेश करें। 
 
सिंह राशि : यह वर्ष 2024 आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। यह आपके खानपान और आचरण पर डिपेंड करेगा की शनि और राहु आप पर किस तरह का प्रभाव डालेंगे। हमारी सलाह है कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए उत्तम सात्विक आहार अपनाएं अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे। नौकरी के लिहाज से यह वर्ष सही है लेकिन अन्य किसी क्षेत्र में सफलता की गारंटी नहीं।
 
कन्या : कन्या राशि के लिए यह वर्ष चुनौती भरा रहेगा क्योंकि आप पर कई तरह की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है लेकिन यदि आपने अपना आचरण सही नहीं रखा तो मुसीबत के लिए तैयार रहें। रिश्ते, सेहत और करियर में नुकसान हो सकता है।
 
धनु राशि : यह वर्ष आपके लिए चुनौती भरा रह सकता है लेकिन यदि बृहस्पति के उपाय करते हैं तो इससे बच जाएंगे। नौकरी में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। रिश्‍ते और सेहत को बचाकर रखें यह बहुत जरूरी है, क्योंकि आपका क्रोध और खानपान इसे बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख