Hanuman Chalisa

तीसरा बड़ा मंगल आज : आजमाएं 5 उपाय

Webdunia
मंगलवार को हनुमान जी का वार माना जाता है। यही मंगल तब और अधिक विशेष हो जाता है जब यह ज्येष्ठ मास में पड़ता है। 15 जून यानी आज ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल है। इस दिन श्री बजरंगबली की साधना करने से विशेष फल मिलता है।

हनुमान जी के भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। खास कर लखनऊ (उत्तरप्रदेश की राजधानी) में इन खास दिनों को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस संबंध में मान्यता है कि श्री हनुमान जी प्रभु श्रीराम जी से पहली बार ज्येष्ठ माह के मंगलवार वाले दिन ही मिले थे। यही कारण है कि इसे बड़ा मंगल कहा जाता है।
 
ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल जहां 1 जून 2021 को मनाया गया, वही दूसरा बड़ा मंगल 8 जून को था। 15 जून को ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल पंचमी तिथि में पड़ रहा है। आज यह दिन रवि और सावरथ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। जो कि सुबह 05.07 मिनट से 09.42 मिनट तक रहेगा। और चौथा बड़ा मंगल 22 जून को, भूमि प्रदोष और त्रयोदशी तिथि को त्रिपुष्कर योग में मनाया जाएगा। आज के दिन कुछ खास उपाय किए जाते हैं। आइए जानें-

ALSO READ: जीवन में शुभता लाना है तो पढ़ें श्री बजरंग बाण का चमत्कारी पाठ
आज करें ये 5 खास उपाय- 
 
1. आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए आज हनुमान जी को पूजा के दौरान सिन्दूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। 
 
2. आज के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से रोजगार और नौकरी में तरक्की के योग बनने की संभावनाएं बढ़ जाती है, ऐसी मान्यता है।
 
 
3. आर्थिक लाभ के लिए आज हनुमान जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पढ़ना चाहिए। 
 
4. रामभक्त हनुमान जी को गुलाब के पुष्प एवं केवड़े का इत्र आज के दिन अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है। इसके साथ ही राम-राम नाम का जाप करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है, ऐसा माना जाता है।
 
5. आज के दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। 
 
करें अन्य उपाय भी- 
 
1. आज के दिन हनुमान मंदिर में रसीला पान चढ़ाएं। हो सके तो चना, गुड़, मीठी पूड़ी आदि का प्रसाद भी चढ़ाएं। 
 
2. छोटे बच्चों को लाल परिधान दें, स्वयं भी खरीदें और धारण करें।
 
3. लाल अनाज, लाल वस्त्र में दक्षिणा के साथ लपेटकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
4. संभव हो तो लाल शर्बत बंटवाएं।
 
5. इस दिन अन्न दान और जल दान का विशेष महत्व माना गया है। आज के दिन बच्चों में लाल रंग के फल भी बांटें। 
 
आज के दिन उपरोक्त उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
आरके. 

ALSO READ: हनुमान चालीसा का पाठ हिंदी अर्थ सहित, यहां पढ़ें
 
ALSO READ: मंगल है इन दिनों कर्क राशि में, जानिए क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में

ALSO READ: मंगल दोष निवारण की 5 जड़ी बूटियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख