rashifal-2026

59 साल बाद 24 सितंबर का दिन क्यों है बहुत खास, हंस सहित 5 राजयोग 5 राशियों के जातक को कर देंगे मालामाल

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (17:24 IST)
Zodiac Signs Astrology : 24 सितंबर 2022 शनिवार के दिन ज्योतिष के अनुसार अद्भुत योग बन रहे हैं। अस दिन हंस योग सहित 5 महायोग बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शुभ योग करीब 59 वर्ष बाद आया है। इस योग का 5 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्हें धन लाभ होने की संभावना है।
 
24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा। इसी के साथ इस दिन कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। बुध कन्या राशि में उच्च का होकर वक्री है। बृहस्पति मीन में और शनि ग्रह मकर में वक्री हैं। शुक्र का 24 सितंबर को गोचर होगा और अस्त-व्यस्त राजयोग का निर्माण करेगा। साथ ही निचभंग, भाद्र और हंस राजयोग बन रहें हैं। ये राजयोग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जो मालामाल हो जाएगी।
 
1. वृषभ राशि (Taurus) : आपके लिए यह ग्रह स्थिति शुभ है। आपकी कुंडली में अधोमुखी राजयोग बना हुआ है। साथ ही बृहस्पति लाभ के स्थान पर है। ऐसे में नौकरी या व्यापार में लाभ ही लाभ होगा। भाग्य स्थान पर शनि के होने से शनि के कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
2. मिथुन राशि (Gemini) : गुरु के मीन में होने के कारण आपकी कुंडली में हंस नामक राजयोग बना है। इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के चलते मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही प्रमोशन के योग भी बनेंगे। केंद्र में तीन शुभ ग्रहों की स्थिति बड़ा लाभ देगी। भाग्य का साथ मिलेगा। 
3. कन्या राशि (Virgo) : आपकी कुंडली में उच्च का बुध व्यापार और नौकरी में सफलता दिलाएगा। दूसरी ओर शुक्र के भी आपकी राशि में स्थित होने से राजयोग बन रहा है, जो अचानक धन के योग बनाएगा। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
 
4. धनु राशि (Sagittarius) : आपकी कुंडली में भी शुभ योग के निर्माण के चलते व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में नए अवसार प्राप्त होंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

5. मीन (Pisces) : आपकी कुंडली में वर्तमान की ग्रह स्थिति बेहद लकी साबित हो सकती है, क्योंकि इस समय कुंडली में शनि देव लाभ स्थान पर बैठकर लाभ देंगे। कुंडली में नीचभंग राजयोग और भद्र नामक राजयोग बना हुआ है। इन दोनों राजयोग के प्रभाव से नौकरी में उन्नति होगी और यदि व्यापारी हैं तो अपार लाभ के योग बनेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

अगला लेख