Hanuman Chalisa

सोमवती अमावस्या के यह उपाय, दरिद्रता को दूर भगाए

Webdunia
* सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, भाग जाएगी दरिद्रता... 
 
21 अगस्त 2017, सोमवार को सोमवती अमावस्या है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी रहेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या का दुर्लभ महायोग बन रहा है। अत: सोमवार को उपाय आजमा कर दरिद्रता दूर कर स्थायी लक्ष्मी प्राप्त कर सकते हैं।  
 
ग्रंथों में कहा गया है कि सोमवार को अमावस्या बड़े भाग्य से ही आती है। पांडव पूरे जीवन तरसते रहे, परंतु उनके संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या नहीं आई। इस दिन को नदियों, तीर्थों में स्नान, गोदान, अन्न दान, ब्राह्मण भोजन, वस्त्र आदि दान के लिए विशेष माना जाता है।
 
ALSO READ: 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या
 
प्रत्येक मास एक अमावस्या आती है, परंतु ऐसा बहुत ही कम होता है, जब अमावस्या सोमवार के दिन हो। जिस अमावस्या को सोमवार हो, उसी दिन इस व्रत का विधान है। यह स्नान, दान के लिए शुभ और सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। 
 
सोमवार चन्द्रमा का दिन है। इस दिन अमावस्या को सूर्य तथा चन्द्र एक सीध में स्थित रहते हैं इसलिए यह पर्व विशेष पुण्य देने वाला होता है। सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है और सोमवती अमावस्या तो पूर्णरूपेण शिवजी को समर्पित होती है। 
 
इस दिन यदि गंगाजी जाना संभव न हो तो प्रात: किसी नदी या सरोवर आदि में स्नान करके भगवान शंकर, पार्वती और तुलसी की भक्तिपूर्वक पूजा करें। अमावस्या के दिन वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है।
 
सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार तुलसी की परिक्रमा करना चाहिए। ओंकार का विशेष जप करना चाहिए। सूर्य नारायण को अर्घ्य देना चाहिए। यह सब साथ में किया जाए तो अति उत्तम है। अगर नहीं हो सके तो सिर्फ तुलसी जी की 108 बार प्रदक्षिणा करने से ही घर की हर प्रकार की दरिद्रता दूर होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

अगला लेख