Hanuman Chalisa

2021 कैसा रहेगा : क्या बन रहे हैं अगले वर्ष युद्ध के योग?

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (10:10 IST)
- आनंद बाबा (श्रीजी पीठ, मथुरा)

वर्ष 2020 तो लोगों को पीड़ा देने वाला सिद्ध हुआ है। ऐसे में वर्ष 2021 से सभी को उम्मीद है परंतु ग्रह गोचर क्या कहते हैं और कैसा रहेगा यह वर्ष 2021? जानिए श्रीजी पीठ मथुरा के संत आनंद बाबा का ज्योतिषीय विश्लेषण।
 
 
हरि ॐ।। वर्ष 2020 समस्त पृथ्वीवासियों की वर्तमान पीढ़ी के लिए दैहिक व भौतिक रूप से अत्यंत कष्टकारी रहा। हमने अनेकों निर्दोष मनुष्यों को असमय काल के गाल में समाते हुए देखा। लगभग वर्षभर समय चक्र की कुंडली में कालसर्प योग का मानवता पर अत्यंत क्रूर प्रभाव रहा।
 
वर्तमान में हम आंग्ल नववर्ष 2021 में प्रवेश कर रहे हैं, इस दिन चन्द्रमा अपनी स्वयं की राशि कर्क तथा गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु के बाद शनि के नक्षत्र  में भ्रमण करेगा। अतः प्रथम चन्द्रमा जोकि प्राणी मात्र के लिए अमृत का ही स्वरूप होता है शनि के प्रभाव के कारण विषयोग उत्पन्न कर रहा है। द्वितीय यहां देवगुरु बृहस्पति स्वयं शनि के घर मकर राशि में पहले से ही उपस्थित हैं। इनके कारण सभ्य प्रजाजनों को भी विभिन्न प्रकार की पीड़ाएं प्राप्त होंगी।
 
 
यदा जीव युतो मन्दो जीवाद्वासप्तमे स्थित:।
तदा प्रजा विनश्यन्ति भुयश्चान्न परीक्षय:।।
 
राजनैतिक दृष्टि के परिप्रेक्ष्य में जो एक-दूसरे को नीचा दिखाने का खेल अभी तक देखते आए हैं उसका और भी विस्तार होगा। कारण विशेष से एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी की छवि भी धूमिल होगी। राष्ट्र के कुछ प्रमुख नेता परलोक गमन करेंगे। फरवरी माह के प्रथम में मकर राशि में छ: ग्रह एक साथ होंगे।
 
 
'षड वैग्रहा: ध्वन्ति समस्त भुपान'... 
 
कुछ ऐसे ही योग के कारण वर्ष 1962 में भारत चीन का युद्ध हुआ था।
 
देश के शत्रु विभिन्न अवसरों की ताक में बैठे हैं। उनसे राष्ट्र को अल्पघात की संभावना मार्च अंत तक प्रबलता से बनी हुईं हैं। मार्च तक राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से निपटने में सरकार सक्षम होगी। प्रभु कृपा से वर्ष के मध्य आमजन की पीड़ाओं में कमी आएगी व सम्पूर्ण राष्ट्र का मान बढ़ेगा।
 
 
देशहित में सरकार कई सकारात्मक निर्णय लेगी। जिससे प्रजाजनों में उल्लास बढेगा। सारांश में 2021 के मध्य के बाद देश का भविष्य उज्ज्वल ही रहेगा। प्रभु सभी का मंगल करें। सर्वे भवन्तु सुखिनः। इसी भावना के साथ आप सभी को आंग्ल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

14 अप्रैल 2026 से सोलर नववर्ष होगा प्रारंभ, क्या है यह?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अप्रैल, 2026)

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अगला लेख