Daily Horoscope

जनवरी 2018 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
जनवरी माह में अमेरिका, तुर्की, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, रूस जैसे देशों में अशांति रहेगी। पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, ईरान में  आपसी मतभेद रहेंगे व आंतरिक झगड़े होंगे। भारत, श्रीलंका, नेपाल, दुबई, इंग्लैंड में राजनीतिक अशांति के साथ शासक को परेशानी आएगी। आतंक पर  विश्व में खत्म करने का निर्णय सामने आएगा। किसी बड़े राजनेता को कष्ट आएगा। भारत में जनवरी माह बालकों के लिए कष्ट वाला रहेगा।
 
इस माह की कुंडली को बादल चाल की नजर से देखा जाए तो विश्व में प्राकृतिक प्रकोप की आशंका है, विशेषकर भारत के उत्तर के प्रांतों में ये विपदाएं  आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान बहुत कम रहेगा व शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। मैदानी भागों में तापमान सुबह-शाम कम रहेगा व दोपहर में अधिक  रहेगा।
 
6 जनवरी को बुध के धनु में आने से रुई, कपास, वस्त्र, सूत व चांदी में मंदी होगी। 7 जनवरी से शनि के पूर्वोदय में होने से रुई, अलसी, सरसों व  मूंगफली में मंदी रहेगी। लोहा, सीसा, जस्ता, घास, लकड़ी, लहसुन, चावल व गुड़-शकर में तेजी रहेगी। 11 जनवरी से सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने  से उड़द, मूंग, चावल, चना, गेहूं, गुड़, सरसों, कपास व शकर में तेजी रहेगी।
 
14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में आने से घी, तेल, अलसी, गुड़, शकर, रुई में तेजी एवं गेहूं व अन्य अनाजों में मंदी आएगी। 18 जनवरी को चन्द्र  दर्शन होने से रुई, सूत, रेशमी, ऊनी, वस्त्र, सरसों, तेल व घी में तेजी रहेगी एवं सोना-चांदी व शकर-गुड़ में मंदी आएगी।
 
24 जनवरी को सूर्य श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा जिसके फलस्वरूप गेहूं, जौ, चावल, रुई, सूत, सोना-चांदी, गुड़-शकर, अलसी, सुपारी, लौंग व पीपल में  तेजी रहेगी। 27 जनवरी को बुध मकर राशि में आएगा जिससे रुई व सोना-चांदी में तेजी एवं सभी अनाजों के भाव मध्यम रहेंगे।
 
31 जनवरी को शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा। इससे चावल, मूंग, मोठ, उड़द, जुवार, बाजरा, चांदी-सोना, रुई व कपास में तेजी और गेहूं में मंदी रहेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख