suvichar

बहुत फलदायी है माघी चतुर्थी का व्रत, जानिए व्रत का महत्व

Webdunia
* तिलकुंद चौथ कैसे मनाएं, जानिए व्रत का महत्व 
 
सभी देवताओं में श्रेष्ठ भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। कहा जाता है कि जो श्रद्घालु चतुर्थी का व्रत कर श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। वर्षभर के सभी चतुर्थियों में माघी/तिल चौथ का विशेष महत्व है। 
 
जो श्रद्घालु नियमित रूप से चतुर्थी का व्रत नहीं कर सकते, वो यदि माघी चतुर्थी का व्रत कर लें, तो ही साल भर की चतुर्थी व्रत का फल प्राप्त हो जाता है। माघी तिल (तिल चौथ) चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। श्रद्घालु लंबोदर के समक्ष शीश नवाएंगे और आशीष पाकर अपने संकटों को दूर करेंगे।
 
माघी चौथ के अवसर पर व्रतधारी श्रद्घालुओं को चंद्रदर्शन और गणेश पूजा के बाद व्रत समाप्त करना चाहिए। इसके अलावा पूजा के समय भगवान गणेश के इन बारह नामों का जाप करने से फल अवश्य मिलता है। माघी चतुर्थी का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत करने वाले श्रद्घालुओं की समस्त मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस दिन व्रतधारी यह अवश्य करें। 
 
जानिए काम की बातें - 
 
- सुबह गणेश पूजा करें।
 
- पूजा के साथ यदि अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाए तो अति उत्तम।
 
- गणेश द्वादश नामावली का पाठ करें।
 
- दिन में अथवा गोधूली वेला में गणेश दर्शन अवश्य करें।
 
- शाम को सहस्र मोदक या स्वेच्छानुसार लड्डुओं का भोग अर्पित करें।
 
- सहस्र दुर्वा अर्पण करें।
 
- हो सके तो सहस्र मोदक से हवन अवश्य करें।
 
**** 
आज पढ़ें चिंतामण श्रीगणेश के 12 नाम
 
1- वक्रतुंड
 
2- एकदंत
 
3- कृष्णपिंगाक्ष
 
4- गजवक्त्र
 
5- लंबोदर
 
6- विकट
 
7- विघ्नराज
 
8- धूम्रवर्ण
 
9- भालचंद्र
 
10-विनायक
 
11- गणपति
 
12- गजानंद।

ALSO READ: तिलकुंद चतुर्थी पर ऐसे करें श्रीगणेश का पूजन

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

अगला लेख