Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2018 में आनेवाले रवि-पुष्य व गुरु-पुष्य के शुभ संयोग जानिए

Advertiesment
2018 Guru pushya and Ravi Pushya
पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना गया है। यह अत्यन्त शुभ नक्षत्र है। प्रभु श्रीराम का जन्म-नक्षत्र होने के कारण पुष्य नक्षत्र की विशेष प्रतिष्ठा है।

पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार एवं रविवार के दिन होता है तब इसे गुरु-पुष्य एवं रवि-पुष्य संयोग के नाम से जाना जाता है। यह सभी कार्यों के लिए शुभ व श्रेष्ठ मुहूर्त होता है।

वर्ष 2018 में केवल 3 रवि-पुष्य और 2 गुरु-पुष्य संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि वर्ष 2018 में रवि-पुष्य व गुरु-पुष्य शुभ संयोग कब-कब बनेगा।
 
रवि-पुष्य
 
वर्ष 2018 का पहला रवि-पुष्य शुभ संयोग दिनांक 22 अप्रैल 2018 को बना था। इसके अतिरिक्त 20 मई 2018 एवं 17 जून 2018 को भी रवि-पुष्य शुभ संयोग बनेगा।
 
गुरु-पुष्य
 
वर्ष 2018 का पहला गुरु-पुष्य शुभ संयोग दिनांक 6 सितंबर 2018 को बनने जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 अक्टूबर 2018 को भी गुरु-पुष्य शुभ संयोग बनेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 से 27 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल