Hanuman Chalisa

अगर आप भी हैं इन बातों से परेशान तो अक्षय तृतीया पर ऐसे करें पूजन

Webdunia
* परिस्थितियां अनुकूल बनानी है तो आखातीज पर करें लक्ष्मी पूजा और करें ये दान  
 
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आखातीज के रूप में मनाया जाता है। भारतीय जनमानस में तृतीया तिथि अक्षय तीज के नाम से प्रसिद्ध है। 
 
पुराणों के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान, दान, जप, स्वाध्याय आदि करना शुभ फलदायी माना जाता है तथा इस तिथि में किए गए शुभ कर्मों का कभी क्षय नहीं होता। है। अत: जो लोग जिंदगी में बहुत परेशान है और उन्हें कोई उपाय सूझ नहीं रहा हो तो ये जानकारी आपके लिए ही है। जैसे- 
 
* अत्याधिक मेहनत करने के बाद भी धन की प्राप्ति नहीं होती, 
 
* कोई भी कार्य करें तो नुकसान होता है, 
 
* पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर मन अशांत रहता है, 
 
* संतान गलत दिशा में है अथवा अपनी मनमानी करती है, जिससे घर में तनाव पैदा होता है। 
 
तो अक्षय तीज के दिन श्रीहरि विष्णु के साथ-साथ लक्ष्मी जी के पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां महालक्ष्मी का पूजन करने से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगती तो ऐसे व्यक्ति को अक्षय तृतीया के दिन मां महालक्ष्मी का पूजन अवश्य करना ‍चाहिए। 
 
अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी यंत्र प्रतिष्ठित करवाकर लाल वस्त्र पर चावल की ढेरी पर स्थापित करें तथा पूजन कर 11-11 आंवले, कमल गट्टे चढ़ाएं तथा कमल गट्टे की माला से निम्न मंत्र की 11 माला जपें -
 
मंत्र - 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।'
 
श्री महालक्ष्मी प्राण-प्रतिष्ठित यंत्र को सामने पूर्व की तरह स्थापित कर निम्न यंत्र की 21 माला कमल गट्टे की माला से जपें-
 
मंत्र -'ॐ भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।'
 
इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा, साधना करके जल से भरा मिट्टी का घड़ा, मौसमी फल खरबूजा, तरबूज, बेल का शरबत, हाथ से झलने वाला पंखा, धूप से बचने के लिए छाता, टोपी, जूते-चप्पल, जैसी चीजें दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है और अनुकूल परिस्थितियां बनती है।

ALSO READ: अक्षय तृतीया पर क्यों करते हैं कुंभ दान, पढ़ें महत्व
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख