Hanuman Chalisa

आज गुरु होंगे मार्गीय, कई राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें 12 राशियां...

Webdunia
* गुरु ने बदली अपनी चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर... 
गुरु का मार्गी होना लाएगा शुभ संकेत, जानें क्या होगा सभी र‍ाशियों पर प्रभाव... 
 
- श्रीरामानुज 
 
ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों का पथ भ्रमण अतिमहत्वपूर्ण होता है। इस पथ-भ्रमण में ग्रह अक्सर मार्ग बदलते हैं और कभी वक्रीय तो कभी मार्गीय हो जाते हैं। ऐसे किसी भी परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ना अवश्यंभावी होता है।

वेबदुनिया में खास क्या आपका बर्थ डे जून में है?, जानिए कैसे है आप...
 
आज 9 जून, शुक्रवार ज्येष्ठ पूर्णिमा की शाम 7.27 बजे बृहस्पति अर्थात गुरु मार्गीय होंगे। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से गुरु वक्रीय चल रहे हैं। पंचांगीय गणना में पूर्णिमा तिथि पर गुरु का मार्गीय होना शुभ संकेत है। 
 
वर्तमान में बृहस्पति कन्या राशि में भ्रमणरत होकर वक्रीय चल रहे हैं, साथ ही शनि का वक्रत्व काल भी दशम चतुष्पद दृष्टि संबंध बना रहा है। माना जाता है कि वक्री शुभ ग्रह यदि अन्य पाप ग्रह से दृष्टि संबंध बनाते हैं तो हानिकारक, प्राकृतिक परिवर्तन तथा बाजार में नकारात्मक स्थिति बनती है। 
 
 


गुरु के मार्गीय होने से कई राशियों के जातकों को राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि अधिकांश राशियों के लिए आने वाला समय भाग्योदयकारक रहेगा, क्योंकि ग्रह गोचर में अनुकूलता आएगी। व्यापारियों, खासतौर पर कृषि से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी।
 
जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव... 
 
मेष राशि के जातकों को पिछले कुछ समय से आ रहीं समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सुखकारी है, इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी। किसी कार्य को करने के पहले ठीक तरह से योजना बनाएं तो लाभ मिलेगा।
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। जो जातक कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं उनका कार्य सिद्ध होगा। यदि जन्मस्थान से बाहर कार्य करें तो अधिक लाभ होगा। 
 
 


कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा। जातकों का भाग्योदय होगा।
 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन यात्रा योग लेकर आ रहा है। व्यवसाय के लिए देश-विदेश में यात्रा होगी। 
 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मानसिक शांति लेकर आया है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्याएं हैं, उन्हें निश्चित ही राहत प्राप्त होगी। 
 
 


तुला राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन प्रतिकूल है। संचित धन का ह्रास होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन ऐश्वर्य योग लाया है। इन दिनों भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे।
 
धनु राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन राहतभरा होगा। कुछ समय से जारी उलझनें समाप्त होंगी, किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
 
 


मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन भाग्योदय लाया है। किसी मुश्किल कार्य में भाग्य का सहयोग मिलेगा, बड़ी योजना सफल होगी।
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन व्यावसायिक लाभ के योग बना रहा है। यदि जातक व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो लाभ होगा।
 
मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मांगलिक कार्यों के योग बना रहा है। पिछले कुछ समय से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मार्च, 2026)

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

अगला लेख