sundarkand

वर्ष 2018 का अंतिम सूर्यग्रहण आज, भारतवासियों पर नहीं होगा इसका प्रभाव

पं. हेमन्त रिछारिया
आज शनैश्चरी अमावस्या है। आज ही के दिन वर्ष 2018 का अंतिम ग्रहण है। 
 
आज दिनांक 11 अगस्त 2018, श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को खण्डग्रास सूर्यग्रहण होगा। यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। 
 
भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण ग्रहण संबंधी शास्त्रोक्त यम-नियम व सूतक आदि भारतवर्ष में निवास करने वाले देशवासियों पर प्रभावी नहीं होंगे एवं ग्रहण के प्रभाव से समस्त भारतवासी अछूते रहेंगे। 
 
भारतीय समयानुसार यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण दोपहर 1 बजकर 30 मिनिट से प्रारंभ होगा एवं सायं 5 बजे इस ग्रहण की समाप्ति होगी। खण्डग्रास से आशय यह है कि इस प्रक्रिया में चन्द्रमा सूर्य के कुछ भाग को ही ढंकेगा। कुछ विद्वान इसे आंशिक सूर्यग्रहण भी कहते हैं। 
 
आज का यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण विशेष रूप से चीन, तिब्बत, यूरोप, नार्वे, स्वीडन, कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस आदि में दृश्यमान होगा। अगला खण्डग्रास सूर्यग्रहण 5 जनवरी 2019 को होगा। यह सूर्यग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: आज बन रहा है सूर्यग्रहण, हरियाली समावस्या और शनि अमावस्या का एक साथ संयोग...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख