Hanuman Chalisa

कर्मफल दाता शनिदेव महाराज : 10 अच्छे काम जिनसे शनि ग्रह होते हैं प्रसन्न

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (10:35 IST)
Shani maharaj ko prasan karne ke upay: कहते हैं कि कुंडली में जिसका शनि अच्छा होता है वह राजपद या राजसुख पाता है। परंतु यदि कर्म बुरे हैं तो शनि की मार से वह भी नहीं बच पाता है। यदि कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में नहीं है परंतु कर्म अच्छे हैं तो शनि महाराज की कृपा बनी रहती है। आओ जानते हैं ऐसे 10 अच्‍छे काम जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
 
 
1. दिव्यांगों की करें सहायता : किसी भी अपंग या दिव्यांगों की किसी भी प्रकार से सहायता करने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
2. अंधों को कराएं भोजन : यदि समय समय पर अपनी यथाशक्ति के अनुसार कम से कम 10 अंधों को भोजन कराएंगे तो शनि महाराज प्रसन्न होंगे।
 
3. शमी का वृक्ष लगाना : घर की पश्‍चिम दिशा या घर से दूरी किसी भी उचित और सुरक्षित स्थान पर शमी का वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
4. सत्य बोलना : यदि व्यक्ति हमेशा सत्य ही बोलता रहता है तो शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
Shani Dev
5. सफाईकर्मी को दें दक्षिणा : किसी भी सफाईकर्मी को सिक्के दान करने से और उन्हें भोजन कराने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
6. पशु-पक्षियों की सेवा : कौवे, कुत्ते सहित किसी भी पशु-पक्षियों के लिए अन्न जल की व्यवस्था करने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
7. विधवा और महिला : किसी भी अबला महिला और विधवाओं की सहायता करने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
8. शुद्ध आचरण : जो व्यक्ति शराब सहित किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करता है और अपन आचरण को शुद्ध एवं पवित्र बनाए रखता है उस पर शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
9. कुल परंपरा : किसी भी देवी-देवता या धर्म का अपमान नहीं करना, कुल परंपरा और कुलधर्म का पालन करने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 
10. ईमानदान बने रहें : दगाबाजी और झगड़ालू प्रवृत्ति से बचें। अपनी पत्नि या पति के विश्वास को कायम रखें। जुआ, सट्टा, लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। छोटे भाई और बहनों का ध्यान रखें। पराई स्त्री के चक्कर में न रहें। व्याज का धंधा न करें। उपरोक्त बातों का ध्यान रखेंगे तो शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अप्रैल, 2026)