Hanuman Chalisa

साल 2025 में कब-कब पड़ेगा प्रदोष, जानें पूरे साल की लिस्ट

WD Feature Desk
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (10:20 IST)
ALSO READ: साल 2025 में कब-कब पड़ेगी एकादशी तिथि, जानें पूरे साल की लिस्ट

Pradosh Vrat 2025 List : हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार प्रतिमाह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष को त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है और एक वर्ष में कुल 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। प्रदोष व्रत के विशेष दिन भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती का पूजन किया जाता है।

Highlights
  • प्रदोष व्रत 2025, जानें पूरे साल की लिस्ट। 
  • प्रदोष व्रत कब है 2025 list?
  • 2025 में शनि प्रदोष कब है?
सनातन धर्म में इस दिन को पूजा-अर्चना के लिहाज से अतिशुभ दिन माना गया है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी की आराधना करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के 7 दिनों के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है। 
 
धर्मशास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत कलयुग में भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले खास व्रतों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस तरह एकादशी को पुण्यदायी व्रत माना गया है, उसी तरह प्रदोष को कल्याणकारी कहा गया है। हर महीने की त्रयोदशी तिथिा का यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है तथाइस दिन प्रदोष काल के समय भगवान शिव जी की आराधना करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं। 

ALSO READ: साल 2025 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि और अमावस्या, जानें पूरे साल की लिस्ट
 
आइए यहां जानते हैं वर्ष 2025 के अंतर्गत प्रत्येक माह में आने वाली शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के प्रदोष व्रत की संपूर्ण सूची के बारे में....
 
2025 प्रदोष व्रत की संपूर्ण लिस्ट 
 
1. जनवरी 11, 2025, शनिवार
पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत
 
2. जनवरी 27, 2025, सोमवार
माघ, कृष्ण त्रयोदशी
सोम प्रदोष व्रत
 
3. फरवरी 9, 2025, रविवार
रवि प्रदोष व्रत
माघ, शुक्ल त्रयोदशी
 
4. फरवरी 25, 2025, मंगलवार
भौम प्रदोष व्रत
फाल्गुन, कृष्ण त्रयोदशी
 
5. मार्च 11, 2025, मंगलवार
फाल्गुन, शुक्ल त्रयोदशी
भौम प्रदोष व्रत
 
6. मार्च 27, 2025, बृहस्पतिवार
चैत्र, कृष्ण त्रयोदशी
गुरु प्रदोष व्रत
 
7. अप्रैल 10, 2025, बृहस्पतिवार
चैत्र, शुक्ल त्रयोदशी
गुरु प्रदोष व्रत
 
8. अप्रैल 25, 2025, शुक्रवार
वैशाख, कृष्ण त्रयोदशी
शुक्र प्रदोष व्रत
 
9. मई 9, 2025, शुक्रवार
वैशाख, शुक्ल त्रयोदशी
शुक्र प्रदोष व्रत
 
10. मई 24, 2025, शनिवार
ज्येष्ठ, कृष्ण त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत
 
11. जून 8, 2025, रविवार
ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत
 
12. जून 23, 2025, सोमवार
आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी
सोम प्रदोष व्रत
 
13. जुलाई 8, 2025, मंगलवार
आषाढ़, शुक्ल त्रयोदशी
भौम प्रदोष व्रत
 
14. जुलाई 22, 2025, मंगलवार
भौम प्रदोष व्रत
श्रावण, कृष्ण त्रयोदशी
 
15. अगस्त 6, 2025, बुधवार
श्रावण, शुक्ल त्रयोदशी
बुध प्रदोष व्रत
 
16. अगस्त 20, 2025, बुधवार
भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी
बुध प्रदोष व्रत
 
17. सितम्बर 5, 2025, शुक्रवार
भाद्रपद, शुक्ल त्रयोदशी
शुक्र प्रदोष व्रत
 
18. सितम्बर 19, 2025, शुक्रवार
आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
शुक्र प्रदोष व्रत
 
19. अक्टूबर 4, 2025, शनिवार
आश्विन, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत
 
20. अक्टूबर 18, 2025, शनिवार
कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत
 
21. नवम्बर 3, 2025, सोमवार
कार्तिक, शुक्ल त्रयोदशी
सोम प्रदोष व्रत
 
22. नवम्बर 17, 2025, सोमवार
मार्गशीर्ष, कृष्ण त्रयोदशी
सोम प्रदोष व्रत
 
23. दिसम्बर 2, 2025, मंगलवार
मार्गशीर्ष, शुक्ल त्रयोदशी
भौम प्रदोष व्रत
 
24. दिसम्बर 17, 2025, बुधवार
पौष, कृष्ण त्रयोदशी
बुध प्रदोष व्रत।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: वर्ष 2025 में कैसा रहेगा भारत का भविष्य, जानिए 5 खास भविष्यवाणी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

अगला लेख