Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा सिंह राशि का भविष्‍य

पं. हेमन्त रिछारिया
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (13:05 IST)
Leo Tarot Card 2025 : वर्ष 2024 अपने अस्ताचल की ओर अग्रसर है और नूतन वर्ष 2025 द्वार पर दस्तक दे रहा है। नवीन वर्ष के स्वागत के साथ ही जनमानस के मन में यह उत्कंठा होने लगी है कि नया वर्ष उनके जीवन में क्या परिवर्तन लाने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की नए साल को लेकर गणनाएं उनकी इस उत्सुकता को और अधिक बल दे रहीं हैं। संसार में भविष्य संकेत प्राप्त करने की कई विधियां विद्यमान है, जिनमें सर्वाधिक प्राचीन है हमारा वैदिक ज्योतिष जिसमें ग्रह नक्षत्रों की चाल की गणना कर जातक के भविष्य का संकेत प्राप्त किया जाता है, किन्तु इसके अतिरिक्त भी कई ऐसी विधियां हैं जैसे- सामुद्रिक शास्त्र, हस्तरेखा, मुखदर्शन ज्योतिष, रमल एवं टैरो कार्ड इत्यादि जो जातक के भविष्य का संकेत करने में सक्षम व सफल है। अब यह आपकी आस्था व विश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपने भविष्य का संकेत किस विधा से प्राप्त करना चाहते हैं। आज हम इन्हीं में से एक टैरो कार्ड के माध्यम से समस्त द्वादश राशियों का आगामी वर्ष 2025 का भविष्यफल 'वेबदुनिया' के पाठकों तक पहुंचाएंगे। यह एक श्रृंखलाबद्ध प्रक्रिया होगी, जिसमें आप क्रमश: एक से द्वादश तक सभी राशियों का भविष्यफल प्राप्त करेंगे। इसी श्रृंखला में प्रस्तुत है...ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मेष राशि का भविष्‍य
 
आज सिंह राशि वाले जातकों का टैरो भविष्यफल 2025-
 
वर्ष 2025
कार्ड-THE WORLD
- सिंह राशि वाले जातकों कि लिए आने वाला वर्ष 2025 एक नई शुरुआत लेकर आने वाला है। इस वर्ष आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपको इस वर्ष उन्नति के अवसरों का लाभ उठाने में अपनी संपूर्ण बुद्धिमत्ता के साथ प्रयास करना होगा। यह वर्ष आपके जीवन में एक सकारात्मक मोड़ लेकर आने वाला है। आप अपने जीवन में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होंगे। आपके जीवन कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। यह वर्ष आपको प्रगति अपार संभावनाएं प्रदान करेगा। इस वर्ष आपके घर में मांगलिक कार्यों के होने की संभावना है। इस वर्ष सिंह राशि के जातकों के विदेश यात्रा के योग हैं। पर्यटन के अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि का भविष्‍य
 
आर्थिक स्थिति-
कार्ड- KNIGHT OF SWORDES
सिंह राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2025 आर्थिक रूप से मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा। इस वर्ष आपको आर्थिक क्षेत्र में अथक परिश्रम के बाद लाभ प्राप्त होगा। सिंह राशि के जातक आर्थिक रूप से इस वर्ष संघर्षरत रहेंगे। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में संघर्ष एवं परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होने की संभावना है। यह वर्ष आपके लिए धनागम की नई चुनौतियां लेकर आएगा, आपको इन चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा तभी आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप कोई नया निवेश करनी की सोच रहे हैं तो यह समय आपके थोड़ा विचार कर धैर्य से अपनी कार्ययोजनाओं को मूर्त रूप देने का संकेत दे रहा है। आप अपने दीर्घकालिक निवेश पर लाभ अर्जित करेंगे। इस वर्ष आपको अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में बाधाएं आने की संभावनाएं है।
 
स्वास्थ्य-
कार्ड-FOUR OF CUPS
सिंह राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2025 अनुकूल रहने की संभावना है। आपका मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा। आप अपनी बीमारियों व रोग से मुक्त होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य इस वर्ष अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको कोई विशेष शारीरिक कष्ट नहीं होगा। आप स्वस्थ रहेंगे।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मिथुन राशि का भविष्‍य
 
आजीविका एवं शिक्षा-
कार्ड-PAGE OF CUPS
सिंह राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में बेहतर सफलता प्राप्ति की संभावना हैं। सिंह राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष व्यापार में लाभ प्राप्ति का संकेत दे रहा है। व्यापारी वर्ग को अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरी परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप कर्मक्षेत्र से संबंधित किसी भी नवीन योजना का विचार कर रहे हैं तो यह वर्ष उस योजना को मूर्तरूप देने के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।
 
रिश्ते व दाम्पत्य
कार्ड-PAGE OF SWORDS
सिंह राशि वाले जातकों को इस वर्ष सामान्य दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह में विलंब होने के योग हैं। आपके अपने मित्रों व संबंधियों से रिश्ते सामान्य रहेंगे। इस वर्ष आपको अपने रिश्तों का अत्यंत सावधानीपूर्वक निर्वहन करना अपेक्षित है। जीवनसाथी से मतभेद रहने की संभावना है।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा कर्क राशि का भविष्‍य
 
मेष राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक व नकारात्मक प्रतिशत (टैरो कार्ड अनुसार)
सकारात्मक- 80%, नकारात्मक- 20%
 
(निवेदन-उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरोकार्ड पद्धति पर आधारित है। जातक की जन्मपत्रिका में उपस्थित ग्रहयोग, वर्तमान ग्रह गोचर, दशा-अन्तर्दशा के कारण इसमें न्यूनाधिक परिवर्तन सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

अगला लेख
More