Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनु राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

हमें फॉलो करें धनु राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
Sagittarius zodiac sign Dhanu Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि धनु है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।
धनु राशि नौकरी 2024 | Sagittarius job 2024: पूरे वर्ष केतु के दशम भाव में होने से यह वर्ष नौकरी के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी को लेकर आप परेशान रहेंगे। हमारी सलाह है कि जब तक अच्छी नौकरी नहीं मिले तब तक नौकरी न छोड़ें। अगस्त के बाद नौकरी में हालात अच्छे बनने लगेंगे। सितंबर में कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप केतु के उपाय कर लेते हैं तो नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बृहस्पति का पंचम और छठे भाव में गोचर होगा, जो शुभ रहेगा। पूरे वर्ष शनि का भ्रमण तीसरे भाव में होगा, यह भी शुभ है। दोनों से ही नौकरी के लिए शुभ है।  तबादले का अभी नहीं सोचना चाहिए।
धनु राशि व्यापार 2024 | Sagittarius business 2024: बृहस्पति का पंचम और छठे भाव में गोचर होगा, जो शुभ रहेगा। पूरे वर्ष शनि का भ्रमण तीसरे भाव में होगा, यह भी शुभ है। दोनों से ही व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। शनि महाराज पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। कंस्ट्रक्शन, शिक्षा या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का कार्य कर रहे हैं तो लाभ होगा। हालांकि आपको निवेश में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपके व्यापार का विस्तार होगा और पहले की अपेक्षा आप ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी चिंता पर ध्यान देना होगा।
webdunia
धनु राशि करियर एजुकेशन | Sagittarius career and Education 2024: धनु के छात्रों के लिए यह वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। देवगुरु बृस्पति पंचम भाव में और राहु चतुर्थ भाव को प्रभावित करेंगे तब आपकी बुद्धि प्रखर होगी। शनि की पंचम भाव में दृष्टि से शिक्षा में रुकावट आ सकती है, परंतु बृहस्पति के उपाय से यह समस्या दूर होगी। देव गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव में जाएंगे और मंगल महाराज आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तब पढ़ाई में आपका मन भी लगेगा और सफलता भी मिलेगी। करियर निर्माण में भाग्य का साथ मिलेगा। मनमाफिक पढ़ाई होने से सफलता मिलेगी। पढ़ाई में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य