मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

Webdunia
numerology 2024 number 2
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 2 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 2 है तो यह चंद्र का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है तो मूलांक 2 है)
 
भविष्यफल : 2 या 20 है तो चंद्र, 11 है तो चंद्र के साथ सूर्य, 29 है तो चंद्र के साथ मंगल का प्रभाव भी रहेगा। 2 के लिए समय मिलाजुला है। 11 है तो कठिन है और 29 है तो समय अच्छा रहेगा।
 
शिक्षा : छात्रों के लिए यह वर्ष मानसिक बेचैनी पैदा करने वाला रहा सकती है। बार बार ध्यान भटकाव से शिक्षा में रुकावट हो सकती है। आपको एकाग्रचित्त रहकर कार्य करना होगा तभी सफल हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा।
 
नौकरी : नौकरी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन यदि आप मंगल की शरण में रहते हैं तो सफलता हासिल करने से आपको कोई रोक नहीं सकता। आपकी पदोन्नति तय है। अपने वरिष्ठों का आपको सहयोग मिलेगा।
व्यापार : व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेने या फिर किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा क्योंकि वह आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। वर्ष के मध्य से समय अच्छा रहेगा। 
 
रिलेशनशिप :  यदि आप प्रेम और विवाह से संबंधित मामलों में घमंड से बचकर रहेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। संतान से जुड़े मामलों में भी इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 
 
सेहत : आपको मांसपेशियों और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि सबसे ज्यादा जरूरत है कि आप अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक तनाव या चिंता आपको गंभीर बीमार कर सकते हैं। 
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 1, 8, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : सोमवार आपके लिए शुभ दिन है।
 
शुभ रंग : पिस्ता और सफेद।
 
रत्न : मोती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन

जैन धर्म में अक्षय तृतीया का क्या है महत्व, जानें इसके बारे में

क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

सभी देखें

नवीनतम

01 मई 2025 : आपका जन्मदिन

01 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में जन्मे बच्चों में होती है ये खासियत, जानिए कैसे होते हैं दूसरों से अलग

Aaj Ka Rashifal: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानें महीने के अंतिम दिन किन राशियों के चमकेंगे सितारे

30 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More